मलाइका अरोड़ा से रिश्ता पब्लिक करने पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'कई दिन हमारे लिए नर्क थे'

हाल ही में, दिए एक साक्षात्कार में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा से रिश्ता पब्लिक करने पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'कई दिन हमारे लिए नर्क थे'

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अनूठे रिलेशनशिप के लिए जाने जाते हैं। मलाइका जहां 1 बच्चे की मां हैं और तलाकशुदा भी हैं, वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं, इसके बावजूद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते के बारे में बेबाकी से बात की है। अक्सर इन्हें सार्वजानिक जगह पर एक साथ भी देखा जाता है। 

Malaika Arora

वैलेंटाइन डे पर 36 वर्षीय अर्जुन ने पहली बार 48 वर्षीय मलाइका के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि, एक कपल के रूप में कैसे उन्होंने अपना रिश्ता मजबूत किया। साथ ही ये भी बताया कि, एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के लिए क्या जरूरी है। इन सबके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Malaika Arora and Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी ने दिवंगत पति राज कौशल संग शादी की तस्वीरें कीं शेयर, एनिवर्सरी पर लिखा भावुक नोट)

एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं अर्जुन-मलाइका

इंटरव्यू में जब अर्जुन से पूछा गया कि, वो हर अच्छे-बुरे समय में मलाइका के संग खड़े रहे हैं तो उन्होंने कहा, ''हां, मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहा और वो मेरे साथ। हालांकि सोशल मीडिया पर ये सब काफी टॉक्सिक हो गया था, क्योंकि हमारे बारे में फालतू की बातें की गईं, लेकिन इस रिश्ते में हम दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।''

Malaika Arora and Arjun Kapoor

अर्जुन ने की मलाइका की तारीफ

अर्जुन कपूर ने मलाइका की तारीफ करते हुए कहा, ''इस रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद हमारी जिंदगी नर्क हो गई थी। मलाइका को काफी कुछ झेलना पड़ा था, लेकिन मैं फिर भी उनकी तारीफ करता हूं कि, उन्होंने हमारे रिश्ते को इतना सम्मान दिया। उनके साथ रहने में मुझे कभी भी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जैसा महसूस नहीं हुआ।''

Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा GF तेजस्वी को वैलेंटाइन डे पर देंगे सरप्राइज, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं प्यार में पागल हूं')

हमने कभी कोई प्लान नहीं बनाया: अर्जुन

अर्जुन से ये भी पूछा गया कि, क्या सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर पोस्ट करने के फैसले पर आप दोनों ने इस बारे में बात की थी? इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ''हम दोनों ने इस बारे में कोई प्लान नहीं बनाया था।'' उन्होंने आगे कहा, ''इस रिश्ते के बारे में ऐसा कुछ नहीं था, जिसकी प्लानिंग की जाए। मुझे मलाइका और उनकी जिंदगी को हर जगह सम्मान देना था कि, वो किस चीज को पब्लिक करना चाहती हैं।''

arjun malaika

मलाइका के बारे में उनसे पूछा गया कि, अगर उन्हें एक सेंटेंस में बताने की कोशिश करें तो आप क्या कहेंगे? इस बारे में जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''मैं उन्हें कैसे एक वाक्य में परिभाषित करूं, ये काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि, उनके लिए एक वाक्य काफी नहीं है। मलाइका ने मुझ पर विश्वास कर मुझे एक व्यक्ति के तौर पर बदल दिया है। मैं हमेशा ऐसा इंसान रहा हूं, जो अपने आप में विश्वास करता है, लेकिन उन्होंने मेरे सबसे कमजोर पलों में भी मेरा साथ दिया है। वो हमेशा वहां रही हैं, जिससे मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके लायक हूं।''

arjun malaika

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग मनाया वैलेंटाइन डे, शेयर की प्यारी फोटो)

वैलेंटाइन डे स्पेशल

अंत में उनसे पूछा गया कि, क्या वो वैलेंटाइन डे पर विश्वास रखते हैं? अगर हां! तो वो मलाइका के लिए क्या खास मैसेज देना चाहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''मैसेज मैं उन्हें खुद दूंगा, क्योंकि कुछ चीजें पर्सनल ही रहनी चहिए। हां, हम इस दिन में विश्वास रखते हैं और हमेशा ये ध्यान रखते हैं कि अपना समय एक-दूसरे के लिए निकालें। हमारे रिश्ते में हमने हर छोटे-बड़े पल को संजोने की कोशिश की है और वैलेंटाइन डे हमारे लिए हमेशा खास होता है, क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे को सरप्राइज देते हैं। मुझे उन्हें सरप्राइज देना पसंद है और मैं आज भी उन्हें सरप्राइज दूंगा।''

arjun malaika

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से वैलेंटाइन के मौके पर अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में, ''मेरा प्यार'' लिखा है।

malaika

फिलहाल, हमें उम्मीद है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वैलेंटाइन डे पर सरप्राइज देकर एक-दूसरे को जरूर खुश करेंगे। वैसे, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.