अर्जुन कपूर ने बहन सोनम की शादी पर की बात, जीजू आनंद आहूजा की भी की तारीफ

हाल ही में, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी बहन सोनम कपूर की शादी और जीजू आनंद आहूजा के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन कपूर ने बहन सोनम की शादी पर की बात, जीजू आनंद आहूजा की भी की तारीफ

अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी सभी बहनों (अंशुला, सोनम, रिया, जान्हवी और खुशी) के लिए एक प्यारे भाई हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ उनके बंधन को विशेष रूप से प्रशंसकों से बहुत सराहना मिलती है, क्योंकि दोनों हमेशा एक-दूसरे की प्रशंसा करते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने सोनम की शादी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

sonam

पहले तो ये जान लीजिए कि अर्जुन पांच बहनों के एक लविंग ब्रदर हैं। उनकी अपनी सभी बहनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। जहां अर्जुन मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं, उनकी एक बहन अंशुला हैं। वहीं, जान्हवी और खुशी कपूर उनकी सौतेली मां व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां हैं और सोनम कपूर व रिया कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं। इन सभी के बीच काफी अच्छे रिशते हैं। हाल ही में, अर्जुन ने आनंद आहूजा के साथ सोनम की शादी के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने पहले बच्चे का स्वागत करने पर सोनम के लिए अपनी खुशी भी व्यक्त की।

arjun kapoor with sisters

sonam

(ये भी पढ़ें- अनिल कपूर ने नाना बनने पर जाहिर की अपनी खुशी, कहा- 'उसे देखते रहना अच्छा लगता है')

दरअसल, 'जूम टीवी' से बातचीत में अर्जुन ने कहा, ''सोनम और मैं एक साथ बड़े हुए हैं। मैं बस बहुत गर्व महसूस करता हूं, बहुत खुश हूं कि आनंद के साथ उनकी इतनी शानदार शादी हुई है, जो उनकी ताकत का स्तंभ रहे हैं और वास्तव में वह सोनम को 'खुद को बनाने में' बहुत मदद करते हैं।''

sonam

उन्होंने आगे कहा, ''वह बहुत खुश जगह पर हैं और भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें, क्योंकि यही जीवन है। जीवन के बारे में उत्साहित महसूस करने, जीवन के बारे में खुश रहने और घर वापस आने के लिए तत्पर रहने के लिए आपको हर गुजरते साल के साथ कुछ करते रहना चाहिए।''

arjun

(ये भी पढ़ें- पिता हरिवंश राय के निधन पर टूट गए थे अमिताभ बच्चन, कहा- 'उनकी मौत ने बहुत प्रभावित किया था')

हाल ही में, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ एक मनमोहक तस्वीर शेयर की थी। पिछले दिनों भाई-बहन की जोड़ी करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 7' में दिखाई दी थी। ये तस्वीर उसी समय की है और इसमें सोनम प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं। अर्जुन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ''देखो कौन बड़ा हो गया है और अब एक मां है !!! ओह मॉय गॉड... ये तो आप हो सोनम कपूर।''

sonam

सोनम और आनंद ने 20 अगस्त को अपने बेटे का स्वागत किया था। खुश जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक हार्दिक नोट के साथ खबर को शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ''20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। सोनम और आनंद।''

sonam

(ये भी पढ़ें- 'पोन्नियिन सेलवन' के ट्रेलर लॉन्च पर ऐश्वर्या राय ने छुए रजनीकांत के पैर, गुरु मणिरत्नम को लगाया गले)

फिलहाल, अर्जुन और सोनम की बॉन्डिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.