पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) से परेशान है और सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान कई सेलेब्स अपने घर से दूर फंसे हैं तो कई दूर रह रहे सेलेब्स साथ आ गए हैं। जैसे- सुजैन खान और ऋतिक रोशन (Suzanne Khan and Hrithik Roshan), मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor)। मलाइका और अर्जुन इन दिनों साथ ही रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले ही अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है। अक्सर दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे। इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फेटोज़ पर कमेंट तक कर के लोग ये सवाल पूछ ही लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे। लेकिन हाल ही में अर्जुन ने एक फैन को जवाब दिया है कि ‘अगर वो मलाइका से अभी शादी करना चाहें तो चाहकर भी नहीं हो सकती’। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव)
दरअसल, अर्जुन कल यानी 16 अप्रेल को बॉलीवुड हंगामा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव थे। इस दौरान लोग उनसे मलाइका को लेक तरह-तरह के सवाल पूछ रहे थे। तो इन सवालों में शादी का सवाल आना लाज़मी था। इंस्टा लाइव के एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर सवाल कर ही लिया। इस पर अर्जुन ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘अभी शादी होगी भी तो कैसे? अगर करनी भी होगी तो?’। एक्टर ने कहा, ‘जब हम शादी करेंगे तब हम आप सबको बताएंगे। फिलहाल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है’। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर संग शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने दिया ये जवाब, कहा- बहुत सारी योजनाएं हैं)
आपको बता दें कि मलाइका ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। दरअसल, अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी अंतर है, इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि इस बात से दोनों में से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। (ये भी पढ़ें: OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह)
बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। अब वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग रकुलप्रीत सिंह के साथ कर रहे हैं। यह अनाम फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर बेस्ड है। यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह किसी फिल्म में एकसाथ नजर आएंगे। वहीं, मलाइका अरोड़ा आखिरी बार डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के आइटम नंबर में नजर आई थीं।
ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि दोनों कब तक शादी करते हैं। वैसे आपको मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी कैसी लगती है? हमें इस बारे में जरुर बताएं। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।