मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की सोशल मीडिया पर मां मोना शौरी के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अर्जुन बिल्कुल मोना के कार्बन कॉपी लग रहे हैं। यहां देखिए मां-बेटे की खूबसूरत तस्वीर।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

मां मोना शौरी के कार्बन कॉपी हैं अर्जुन कपूर, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये खूबसूरत तस्वीर

मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में मौजूद सभी रिश्तों से ऊपर है। कहते हैं कि भगवान ने धरती पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए मां का निर्माण किया। ऐसे में मां और बच्चे का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। हालांकि, कई बार मां बच्चों का साथ छोड़कर चली जाती है, जिसकी वजह से बच्चे मां को हर पल याद करते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति से बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बड़े बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी गुजर रहे हैं। दरअसल बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थीं। जब अर्जुन की पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज होने वाली थी, उससे पहले ही मोना का निधन हो गया था।

वैसे अर्जुन और उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर आज भी अपनी मां मोना को काफी याद करते हैं। अर्जुन और अंशुला को अक्सर ही मां के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मां मोना को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखा था। इसी के साथ अर्जुन ने एक बेहद पुरानी कविता भी शेयर की थी, जिसे उन्होंने अपनी मां के लिए 12 साल की उम्र में लिखी थी। अर्जुन ने इस कविता के साथ एक कैप्शन भी लिखा था। (ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के शादी और बच्चों को लेकर ये हैं प्लान्स, एक्ट्रेस करती दिखीं इन बड़ी चीजों का खुलासा)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

उन्होंने लिखा था, ‘मुझे हाथ से लिखी ये कविता मिली। मुझे इस लिखावट के लिए माफ़ कीजिएगा। जब मैं 12 साल का था, तब ये कविता मैंने अपनी मां के लिए लिखी थी। बचपन का ये मेरा सबसे निश्छल लम्हा था, जब मैं प्यार महसूस करता था और मां को उस प्यार के लिए शुक्रिया कहना चाहता था, जो उन्होंने मुझे दिया था।’ फैंस ने अर्जुन के इस पोस्ट को काफी पसंद किया था। यही नहीं, कई सेलेब्रिटीज ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया था। वहीं, अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी मां को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल अर्जुन के एक फैन पेज ने उनकी मोना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि अर्जुन की हंसी बिल्कुल अपनी मां जैसी है। यही नहीं, फैन पेज ने इस पर कैप्शन लिखा है कि अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर जैसे दिखते हैं, लेकिन कई बार उनकी मुस्कान मोना आंटी से मिलती है। ऐसे में कई बार अर्जुन अपनी मां की याद दिलाते हैं। इस तस्वीर की सबसे खास बात ये है कि अर्जुन कपूर ने इसे खुद लाइक किया है और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया है। वैसे तस्वीर देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि अर्जुन मम्मी के बेटे हैं। (ये भी पढ़ें: मां शबाना आजमी से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग यूं आए नजर)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन लिखा है, 'सेम टू सेम'। अर्जुन के इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की तस्वीर पर एक्टर रणवीर सिंह के अलावा अदिति राव हैदरी, सिद्धांत चतुर्वेदी और संजय कपूर ने भी कमेंट किया है। यहां देखिए अर्जुन कपूर का पोस्ट।

वहीं, अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) हाल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने निर्देशित किया था। वहीं, अर्जुन अब तमिल फिल्म 'कोमाली' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अर्जुन के पिता और निर्देशक बोनी कपूर ने हासिल कर लिए हैं। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की खबरों के बीच पापा डेविड धवन ने दिया ये इशारा, यहां जानिए पूरी डिटेल)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे आपको अर्जुन और उनकी मां मोना की तस्वीर कैसी लग रही है? क्या आपको भी अर्जुन कपूर इस तस्वीर में हूबहू अपनी मां जैसे लग रहे हैं, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.