बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सोते हुए फोटो, अर्जुन कपूर ने खुलेआम उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने दोस्तों के साथ एक अनोखे अंदाज में फोटो शेयर की है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी गर्लफ्रेंड की चोरी झट से पकड़ ली और जमकर खिंचाई कर डाली।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सोते हुए फोटो, अर्जुन कपूर ने खुलेआम उड़ाया मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं कभी अपने जिम वर्कआउट को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कोरोना वायरस के कारण वो घर पर ही हैं और इन दिनों अपने फ्रेंड्स और जिम को काफी मिस कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने दोस्तों के साथ एक अनोखे अंदाज में फोटो शेयर की है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो में सभी सो रहे हैं लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड की चोरी झट से पकड़ ली और जमकर खिंचाई कर डाली।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने जो फोटो कोलाज शेयर की है उसमें वो करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और मलिका भट्ट सभी सोते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर की नजर पड़ी और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को नोटिस किया कि वह हंस रही हैं। इस पर अर्जुन ने एक कमेंट के जरिए उनकी खूब खिंचाई की। अर्जुन ने कमेंट कर लिखा- लेकिन तुम सोते हुए हंस रही हो, अरे वाह। मलाइका ने इसके जवाब में लिखा- तुम जानते हो कि मैं अपनी नींद में भी हंसती हूं। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्टर जय भानुशाली ने शेयर किया पत्नी माही विज के वर्कआउट का वीडियो, बेटी तारा भी है साथ)

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। लेकिन, शादी के प्लान्स को लेकर अभी तक दोनों ने कोई बात नहीं की है। शादी को लेकर मलाइका ने यह भी कहा था कि वह जब कभी भी अर्जुन कपूर से शादी करेंगी इसके बारे में किसी को कुछ बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी। (ये भी पढ़ें: बचपन में बहुत क्यूट थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, यकीन न हो तो देख लें ये तस्वीरें)

बता दें कि मलाइका से पहले इस फोटो को करीना कपूर खान ने शेयर किया था। इस तस्वीर में सभी को एक अलग स्टाइल दिखा। करीना पाउट बनाते, मलिका मेकअप के साथ तो मलाइका हंसती हुई दिखाई दी और कैप्शन में लिखा- जो फ्रेंड्स एक साथ सोते हैं वो हमेशा साथ रहते हैं। वैसे क्वारेन्टाइन में सभी सितारे घर पर रहकर अपने खुद के एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को पोते रूद्र की आई याद, शेयर किया ये प्यार भरा वीडियो)

ध्यान रहे कि कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। आम हो या खास हर किसी में इसका खौफ बना हुआ है। इस खतरनाक वायरस के चलते भारत देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज तक रोक दी गई है। सितारों में भी कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है, लगभग सभी सितारे इन दिनों आइसोलेशन में हैं। सभी सेलिब्रिटी इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फोटोज व वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी एक्टिविटी की जानकारी दे रहे हैं। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.