अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर के पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन

हाल ही में, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के रूमर्स पर फुल स्टॉप लगाते हुए एक्टर के पोस्ट पर एक प्यारा कमेंट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर के पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन

बी-टाउन की ‘फिटनेस क्वीन’ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच सब कुछ ठीक है। बीते दिनों, एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि, मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में कड़वाहट ने जगह ले ली है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस परेशान हैं, लेकिन अर्जुन के लेटेस्ट पोस्ट और उस पर मलाइका के रिएक्शन ने इन अफवाहों को खारिज करने का काम किया है।

Arjun Kapoor And Malaika Arora

दरअसल, 'बॉलीवुड लाइफ' के एक करीबी सूत्र ने मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दिक्कतें आने के बारे में खुलासा किया था। सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि, "छह दिन से अधिक समय हो गया है, मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। उन्होंने पूरी तरह से खुद को घर में कैद कर लिया है। कहा जा रहा है कि, वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए हैं। अर्जुन को तीन दिन पहले ही बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था।"

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर से अलग किए रास्ते! परेशान एक्ट्रेस ने खुद को घर में किया कैद)

Arjun Kapoor And Malaika Arora

सूत्र ने आगे कहा था, “रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है और इसके बावजूद वह उनसे मिलने नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ फैमिली डिनर में शामिल होती हैं, लेकिन इस बार वह उनके साथ नजर नहीं आईं। अर्जुन हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि, अगर वह पास में हैं तो वह मलाइका के घर जाएं, लेकिन जिस दिन वह बहन रिया कपूर के घर रात के खाने के लिए गए, वह मलाइका के घर नहीं गए बल्कि घर वापस चले गए। इन दिनों हर एक चीज पर ब्रेक लग गया है। यह स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि, कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।”

Arjun Kapoor And Malaika Arora

(ये भी पढ़ें- सामंथा संग अलग होने पर पहली बार नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'तलाक लेना सबसे अच्छा फैसला था')

अब अभिनेता ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन ने 12 जनवरी 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा संग एक मिरर सेल्फी शेयर की है। फोटो में कपल व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस में ट्विनिंग करता नजर आ रहा है। दोनों ने गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। फोटो में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।

Arjun Kapoor And Malaika Arora

अर्जुन ने इस फोटो के साथ अपने कैप्शन के जरिए ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने लिखा है, “छायादार अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार।” अर्जुन के पोस्ट पर जहां मलाइका ने एक हार्ट की इमोजी बनाई है, वहीं एक्ट्रेस की बहन अमृता ने इन अफवाहों की सच्चाई बताने के लिए कमेंट में लिखा, “सभी को बता दो जून (अर्जुन)।”

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने घायल पक्षी के लिए गाया 'गायत्री मंत्र', सामने आया प्यारा वीडियो)

फिलहाल, अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के साथ अभी भी एक खुशहाल रिश्ते में हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.