अर्जुन कपूर मां मोना शौरी के जन्मदिन पर हुए भावुक, शेयर की ये दिल छू लेने वाली तस्वीर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मम्मी मोना शौरी (Mona Shourie) का आज जन्मदिन है। आज वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं गया जब अर्जुन ने अपनी मां को याद न किया हो। ऐसे में मां के जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अर्जुन कपूर मां मोना शौरी के जन्मदिन पर हुए भावुक, शेयर की ये दिल छू लेने वाली तस्वीर

मां और बच्चे का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। इस दुनिया में मां-बच्चे के रिश्ते से ज्यादा प्यारा और अद्भुत रिश्ता कोई नहीं है। बच्चों के लिए मां का प्यार दुनिया से बढ़कर होता है। यही वजह है कि इस रिश्ते की तुलना किसी और रिश्ते से कभी नहीं की जा सकती है। दुनिया के सबसे खूबसूरत शब्दों में से एक शब्द है मां क्योंकि मां का प्यार असीमित है। इसलिए इस दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे ऊपर होता है। मगर कई बार ऐसा भी होता है जब मां बच्चों के साथ नहीं होती है। इस स्थिति में बच्चों के लिए बिना मां के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना काफी मुश्किल होता है। कुछ ऐसी ही स्थिति में हैं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)।

मालूम हो, अर्जुन की मां और बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) की पहली पत्नी मोना शौरी (Mona Shourie) का 25 मार्च 2012 को निधन हो गया था। वो कैंसर से पीड़ित थीं। जब अर्जुन की पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज होने वाली थी, उससे पहले ही मोना का निधन हो गया था। वहीं, आज मोना का जन्मदिन है। मोना शौरी का जन्म 3 फरवरी 1964 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। यूं तो मोना के निधन को 8 साल हो रहे हैं, लेकिन अर्जुन और उनकी छोटी बहन अंशुला कपूर हर पल अपनी मां को याद करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने मम्मी मोना को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट लिखा था। (ये भी पढ़ें: Udit Narayan Love Story: जब उदित नारायण ने पहली पत्नी से छुपाकर और बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इसी के साथ अर्जुन ने एक बेहद पुरानी कविता भी शेयर की थी, जिसे उन्होंने अपनी मां के लिए 12 साल की उम्र में लिखी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे हाथ से लिखी ये कविता मिली। मुझे इस लिखावट के लिए माफ़ कीजिएगा। जब मैं 12 साल का था, तब ये कविता मैंने अपनी मां के लिए लिखी थी। बचपन का ये मेरा सबसे निश्छल लम्हा था, जब मैं प्यार महसूस करता था और मां को उस प्यार के लिए शुक्रिया कहना चाहता था, जो उन्होंने मुझे दिया था।’ फैंस ने अर्जुन के इस पोस्ट को काफी पसंद किया था। यही नहीं, कई सेलेब्रिटीज ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया था। वहीं, अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी मां को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आज अपनी मम्मी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें याद करते हुए एक बार फिर अर्जुन ने इमोशनल पोस्ट फैंस के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल अर्जुन ने मोना के आखिरी बर्थडे की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में मोना केक के सामने खड़ी हुई हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। यही नहीं, उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट किया है। (ये भी पढ़ें: अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता ने ब्राइडल लुक में ढहाया कहर, देखिए दोनों का वेडिंग एलबम)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां, लव यू। मुझे उम्मीद है कि आप जहां कही भी हो, वहां भी खुश होगे और इसी तरह हंस रहे होगे। ये तस्वीर आपके आखिरी बर्थडे की है, जो हम सबने एकसाथ मनाया था और मुझे लगा था कि हम साथ ऐसे ही कई सारे जन्मदिन मनाएंगे। मुझे मालूम है कि मैं सेल्फिश हूं, लेकिन मैं आप सबको मिस करता हूं। मगर मैं मां को बेइंतहा याद करता हूं। मुझे ये भी पता है कि मुझे स्ट्रांग रहना है और फिर समाज भी तो मुझसे यही उम्मीद करता है कि मुझे 25 साल की उम्र में खुद को स्ट्रांग रखना है। हालांकि, मैंने तो अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया।’

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने निर्देशित किया था। वहीं, अर्जुन अब तमिल फिल्म 'कोमाली' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अर्जुन के पिता और निर्देशक बोनी कपूर ने हासिल कर लिए हैं। (ये भी पढ़ें: रणदीप राय संग ग्लैमरस अवतार में नजर आईं बिग बॉस 13 की एक्स-कंटेस्टेंट दलजीत कौर, वीडियो वायरल)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, मम्मी मोना शौरी के लिए अर्जुन कपूर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना ना भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.