अर्जुन कपूर ने GF मलाइका को बर्थडे विश करते हुए शेयर की डिनर डेट की फोटो, किस करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड व अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए देखते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अर्जुन कपूर ने GF मलाइका को बर्थडे विश करते हुए शेयर की डिनर डेट की फोटो, किस करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा रही हैं। मलाइका ने 19 साल की शादीशुदा जिंदगी को खत्म करके अपने हिसाब से जीना चुना और वो किया, जो वो करना चाहती थीं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को प्रेरणा दी है कि, जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो उम्र सिर्फ एक नंबर होती है। अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग उनका रिश्ता कई जोड़ियों को प्रेरित करता है।

Malaika Arora

अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अरबाज खान के साथ साल 1998 में शादी की थी। उनसे उन्हें एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। शादी के 19 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने पति अरबाज खान संग तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि, अरबाज के शराब पीने और जुआं खेलने की लत से मलाइका परेशान थीं। बहरहाल, तलाक के एक साल बाद मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि, अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे हैं। इसके बावजूद, दोनों के बीच अटूट प्यार देखने को मिलता है।

(ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने अपनी मां पिंकी को विश किया 68वां बर्थडे, लिखा प्यार भरा नोट)

Malaika Arora with her BF Arjun Kapoor

23 अक्टूबर 2021 को मलाइका अरोड़ा अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन खपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके डिनर डेट की है, जिसमें मलाइका अपने एक हाथ में वाइन से भरा ग्लास पकड़ी हैं और दूसरा हाथ उन्होंने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन के कंधे पर रखा है। वहीं, मलाइका, अर्जुन के गाल पर किस करती भी दिखाई दे रही हैं। दोनों की ये क्यूट डिनर डेट की फोटो वाकई फैंस को कपल गोल्स देने का काम कर रही है।

Malaika Arora with her BF Arjun Kapoor

इस फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव को स्पेशल फील कराने के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, “आज  और हर दिन, मैं बस आपकी मुस्कराहट चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।” अर्जुन और मलाइका के डिनर डेट की तस्वीर को उनकी दोस्त व एक्ट्रेस करीना कपूर ने क्लिक की है, इसलिए उन्होंने तुरंत पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर से उन्हें क्रेडिट देने के लिए कहा है।

(ये भी पढ़ें- शिरीन मिर्जा की संगीत सेरेमनी की झलकियां आईं सामने, गोल्डन शरारा में दिखीं अप्सरा)

बीती रात 22 अक्टूबर 2021 को मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के घर में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान व्हाइट ड्रेस में मलाइका बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

हालांकि, मलाइका अरोड़ा अपने बर्थडे पर थोड़ा नाखुश हैं, क्योंकि उनके बेटे अरहान पहली बार उनके बर्थडे पर मौजूद नहीं हैं। उनके बेटे अरहान अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने देश से बाहर गए हुए हैं। मलाइका ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, वो अपने बेटे के बिना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं हैं।

Malaika With Her Son Arhaan

‘फिटनेस क्वीन’ ने इंटरव्यू में कहा, “मैं इस साल जश्न मनाने के मूड में नहीं हूं, इसलिए मैं परिवार और कुछ दोस्तों के साथ घर पर एक शांत जन्मदिन मनाऊंगी। इस सेलिब्रेशन में मेरी मां के द्वारा घर का बना हुआ खाना होगा और यही मेरे लिए सबसे अच्छा बर्थडे होगा।”

Malaika Arora

इसके आगे मलाइका ने बताया कि, बेटे अरहान के उनके आस-पास न होना उनके लिए कितना अजीब है। हालांकि, वो उन पर काफी गर्व महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “परिवर्तन कठिन रहा है और उसका मेरे आस-पास न होना अजीब है। लेकिन, एक नई यात्रा शुरू करने के लिए यह कदम उठाने के लिए मुझे उन पर गर्व है।”

Malaika Arora With Her Son Arhaan

(ये भी पढ़ें- नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ रिलेशनशिप के 6 साल किये पूरे, डायरेक्टर ने किया प्यार को सेलिब्रेट)

फिलहाल, हम भी मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां पाने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.