अर्जुन कपूर ने इस तरह उड़ाया अपने भाई-बहनों का मजाक, फोटो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी बहन अंशुला कपूर (Ashula Kapoor) के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की एक मेजदार फोटो शेयर की है, जिसमें देखिए कैसे वो अपने भाई-बहनों का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

अर्जुन कपूर ने इस तरह उड़ाया अपने भाई-बहनों का मजाक, फोटो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

28 दिसंबर का दिन कपूर फैमिली के लिए काफी खास था। इस दिन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Ashula Kapoor) का जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से मनाया गया था। अंशुला के इस खास मौके पर उन्हें बधाइ देने के लिए पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) बहन जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और बड़े भाई अर्जुन कपूर-खुशी कपूर और शनाया कपूर उनके पास मौजूद थे। अपने पिता और सभी भाई-बहनों के साथ मिलकर अंशुला ने बेहद ही खास तरीके से अपना जन्मदिन मनाया था। वहीं, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद की एक तस्वीर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिसे दखने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अपनी हसीं नहीं रोक पा रहे।

अर्जुन जोकि अपने मजाकिया अंदाज के लिए हमेशा जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में अपने परिवार के सदस्यों से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर के जरिए अर्जुन कपूर अपने भाई-बहन को छेड़ते हुए नजर आए हैं। शेयर की गई तस्वीर में उन्होंने जान्हवी, अंशुला, महीप, शनाया और जान्हवी कपूर का जमकर मजाक उड़ाया है। तस्वीर में जान्हवी कपूर की ओर एक तीर दिखाते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- वह घोस्ट स्टोरिज को प्रमोट कर रही हैं क्योंकि वह एक बेडशीट में लिपटे सोफे पर बैठी थी। इसके अलावा, उन्होंने शनाया की ओर एक तीर करते हुए फोटो पर लिखा कि वह यह नहीं समझ पा रही हैं कि महीप और अंशुला किस बारे में बात कर रहे हैं।  जहान की और तीर करते हुए उन्होंने लिखा वह घर जाना चाहता है। वहीं, इस तस्वीर में खुद एक्टर अर्जुन कपूर फोन पर फुटबॉल मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। ( ये भी पढ़ें: करीना कपूर-सैफ अली खान संग बर्फीली वादियों में यूं एन्जॉय कर रहे हैं तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, इस तस्वीर के सामने आने से पहले अंशुला के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए थे। इसके साथ ही जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो वीडियो अंशुला के बर्थडे पार्टी से जुड़े शेयर किए थे। वीडियो में तीनों बहनों जान्हवी, खुशी और अंशुला का जबरदस्त मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला था। वहीं,  दूसरे क्लिप में जान्हवी बर्थडे गर्ल अंशुला को केक खिलाती हुईं नजर आई थी।

बर्थडे पार्टी के वक्त जान्हवी कपूर की चेहरे की खुशी साफ़ देखने लायक थी कि वो भाई-बहन से मिलकर खुश हैं। उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए कहा मैं आपके लिए कामना करती हूं और मैं आपके लिए तिरुपति भी जाऊंगी। एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से पहले एक्टर अर्जुन कपूर खुशी और जान्हवी से ज्यादा बात नहीं किया करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी दोनों बहनों की जिम्मेदारी काफी अच्छे तरीके से संभाली है। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने बेहद ही खास तरीके से अपनी बहन अंशुला को बर्थडे विश किया था। एक्टर ने अपनी और अंशुला की एक बचपन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें अर्जुन नन्हीं अंशुला को गोद में लिए हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दिए हैं। उस दौरान एक बहन होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर अपनी  बहन अंशुला को बहुत प्यार करते हैं यहीं वजह है कि वो उनकी हर एक छोटी या फिर बड़ी उपलब्धियां का दिल खोलकर जश्न मनाते हैं। कुछ वक्त पहले अंशुला को उनके काम के लिए एक अवॉर्ड मिला था। इस बात की खुशी भी उन्होंने अपने फैंस के बीच शेयर की थी। (ये भी पढें: सलमान खान ने दोबारा मामा बनने पर कुछ ऐसे जताई अपनी खुशी, कहा- अब बस बाप बनना बाकी है )

वैसे आपको अर्जुन कपूर और उनके बहन-भाईयों के बीच की ये बॉन्डिंग कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताइए। साथ ही आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.