मां मोना कपूर को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, लिखा- 'मां वापस आ जाओ ना प्लीज'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर को अक्सर याद करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मां मोना कपूर को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, लिखा- 'मां वापस आ जाओ ना प्लीज'

मां और बेटे का रिश्ता बेहद ही खास होता है, जैसे एक बेटी अपने पिता की परी होती है, वैसे ही बेटा मां का लाडला होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मां-बेटे की खास जोड़ियां देखने को मिलती हैं, जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी मां मोना कपूर (Mona Kapoor) का नाम भी आता है। अर्जुन कपूर की मां मोना का साल 2012 में निधन हो गया था, लेकिन एक्टर अक्सर अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में, अर्जुन ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो नोट।

arjun kapoor

इससे पहले, आप ये जान लीजिए कि मोना ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से साल 1983 में शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद अर्जुन और अंशुला कपूर अपनी मां मोना के साथ रहने लगे और बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। वहीं, 25 मार्च 2012 को अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन हो गया था। इन्हीं दिनों में अर्जुन कपूर की पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ रिलीज होने वाली थी। अर्जुन अक्सर बताते रहते हैं कि कैसे मां की मौत के बाद उनकी और बहन अंशुला कपूर की दुनिया ही बदल गई थी। (ये भी पढ़ें: बहन कृष्णा श्रॉफ के कंधे पर बैठे नजर आए टाइगर श्रॉफ, देखें मजेदार वीडियोज)

arjun kapoor post

आइए अब आपको अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, एक्टर ने 25 मार्च 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मोना कपूर के चेहरे पर प्यारी स्माइल साफ देखी जा सकती है। इस फोटो में उनका क्लोज़ अप शॉट लिया गया है, जिस वजह से मोना कपूर का आउटफिट तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने रेड कपड़े पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप भी लिया है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना संग डिनर डेट पर किए गए स्पॉट, देखें फोटो)

mona kapoor

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपनी मां को कितना मिस करते हैं। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘9 साल हो गए हैं, यह सही नहीं है। मुझे आपकी याद आती है। मां वापस आ जाओ ना प्लीज... मैं मिस करता हूं आपका मेरे लिए चिंता करना, मेरी फिक्र करना, मैं मिस करता हूं मेरे फोन पर आपका नाम देखना, जब आप मुझे कॉल करती थीं, मैं मिस करता हूं घर आना और आपको देखना... मां आपकी हंसी मिस करता हूं, मैं आपकी महक को मिस करता हूं, मैं आपका अर्जुन बुलाना मिस करता हूं, आपकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है। मुझे सच में आपकी याद आती है मां। मुझे उम्मीद है कि आप जहां भी हैं, वहां ठीक हैं। मैं भी ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं, ज्यादातर दिनों में मैं मैनेज करता हूं, लेकिन मुझे आपकी याद आती है। वापस आ जाओ ना...’ (ये भी पढ़ें: विंदू दारा सिंह ने बताई एक्स वाइफ फराह नाज़ संग तलाक की वजह, इंटरव्यू में कही ये बात)

arjun kappor

इसके अलावा, अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां मोना कपूर और बहन अंशुला के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अर्जुन और अंशुला ने अपनी मां को हग किया हुआ है। हालांकि ये तस्वीर तीनों का एक स्केच है, जिसकी वजह से इसमें अर्जुन, मोना कपूर और अंशुला का सिर्फ चेहरा नजर आ रहा है। इसके अलावा फोटो के आस-पास के पूरे बैकग्राउंड को व्हाइट किया हुआ है। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘उम्र भर और हमेशा।’

arjun post

फिलहाल, ये पहली बार नहीं है, जब अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है। इससे पहले भी एक्टर ने कई बार अपनी मां की याद में दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। तो आपको अर्जुन कपूर का ये पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.