मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर BF अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लिखा- 'बस मेरी रहना'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के 49वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर BF अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, लिखा- 'बस मेरी रहना'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके डार्लिंग अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक रोमांटिक फोटो के साथ अपनी लेडीलव को बर्थडे विश किया है। हालांकि, फोटो के साथ लिखा गया कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है।

MALAIKA

पहले ये जान लीजिए कि साल 2019 में लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। तब से, वे एक-दूसरे के साथ क्यूट तस्वीरें पोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। फैंस को अब दोनों की शादी का इंतजार है।

MALAIKA

अर्जुन कपूर ने 22 अक्टूबर 2022 की रात को 12 बजे अपनी लेडीलव को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर एक मिरर सेल्फी है, जिसमें मलाइका बेज कलर के ब्लाउज और ब्लेजर में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि वह खुद को आईने में देख रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। मलाइका के पीछे खड़े हुए एक्टर आईने में अपनी लेडीलव को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर के साथ लिखा गया अर्जुन का कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने मलाइका को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, "द यिन टू माय यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। आप जैसी हो वैसी रहो, खुश रहो, हमेशा मेरी रहो।" 

MALAIKA

MALAIKA

अर्जुन की इस पोस्ट को मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अपना जवाब भी लिखा है। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सिर्फ तुम्हारी।"

MALAIKA

(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों पर बहन श्वेता को आता है गुस्सा, कहा- 'मेरा खून खौलता है')

मलाइका ने हाल ही में, 'मसाला मैगजीन' को दिए एक इंटरव्यू में अपने और अर्जुन के रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, ''अर्जुन की सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उनसे न सिर्फ इतनी जुड़ी हूं, बल्कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उनके प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है। अर्जुन मुझसे मिलते हैं, वह मुझे समझते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर भी हैं। मैं उनसे हर चीज के बारे में बात कर सकती हूं। एक रिश्ते में होने पर यह सबसे महत्वपूर्ण बात है।"

MALAIKA

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बेटी जियाना संग मनाया धनतेरस का पर्व, ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखीं मां-बेटी)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन को पिछली बार फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था, जो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। अब वह 'कुट्टी', और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

ARJUN

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन फैमिली फंक्शन में EX बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल व जुड़वा बेटियों संग आईं नजर, वायरल हुई तस्वीर)

फिलहाल, आपको अर्जुन और मलाइका की यह तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.