अर्जुन कपूर ने शेयर की GF मलाइका अरोड़ा की तस्वीर, एक्ट्रेस से की चटनी बनाने की मांग

हाल ही में, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से मोमोज की चटनी बनाने की मांग की है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अर्जुन कपूर ने शेयर की GF मलाइका अरोड़ा की तस्वीर, एक्ट्रेस से की चटनी बनाने की मांग

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की केमिस्ट्री काफी सिजलिंग है। दोनों कभी भी कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते हैं। इन दिनों मलाइका तुर्की में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। इधर, अर्जुन अपनी लेडीलव को याद कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

malaika arora

पहले ये जान लीजिए कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ अपनी 19 साल की शादी को खत्म कर दिया था और उन्हें तलाक दे दिया था। इसके बाद से वो अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है, जिसे लेकर दोनों को अक्सर ट्रोल किया जाता है। हालांकि, इन्हें इस बात से कभी फर्क नहीं पड़ा। दोनों अपने रिश्ते पर ध्यान देते हैं और एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

arjun malaika

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी सिंह ने अपने न्यू बॉर्न बेबी के नाम का किया खुलासा, शेयर किया क्यूट वीडियो)

अब बात करते हैं इनकी लेटेस्ट तस्वीर की। दरअसल, 6 जून 2022 को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सुपर हॉट चटनी के साथ मोमोज खाते हुए देखे जा सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से कुछ स्पाइसी सॉस के सुझाव मांगे। सवाल-जवाब के सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे कहा कि, उन्हें मलाइका की बनाई हुई चटनी खानी चाहिए।

ajrun kapoor

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया, ''कृपया उनके घर आने पर मेरे लिए चटनी बनाने को कहें। वो ट्रिप का आनंद ले रही हैं और इंस्टा के लिए फोटोज लेने में व्यस्त हैं, लेकिन शायद ये उन्हें मना ले।'' इसके साथ उन्होंने मलाइका को टैग भी किया।

malaika

इससे पहले, अर्जुन कपूर ने ‘Masala.com’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि, मीडिया वह है, जो लोगों की टिप्पणियों को देखता है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। वही लोग (ट्रोल करने वाले लोग) मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।”

arjun malaika

(ये भी पढ़ें- संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह)

फिलहाल, आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.