मलाइका अरोड़ा के शो से पहले गर्लफ्रेंड को सैर कराने निकले अर्जुन कपूर, प्यारी तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा के शो से पहले गर्लफ्रेंड को सैर कराने निकले अर्जुन कपूर, प्यारी तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'की एंड का', 'एक विलेन रिटर्न्स', '2 स्टेट्स', 'इश्कजादे', 'गुंडे' और कई अन्य फिल्मों में अभिनय से अपनी काबिलियत साबित की है। अर्जुन मौजूदा समय में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं और दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी हैप्पी लाइफ की प्यारी झलकियां साझा करते हैं।

malika arjun

उदाहरण के लिए, 26 जून 2022 को मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के 37वें जन्मदिन पर उनको शुभकामना देने के लिए अपने इंस्टा हैंडल से बर्थडे बॉय की एक प्यारी तस्वीर और एक वीडियो साझा किया था। तस्वीर में हम अर्जुन को अपना बर्थडे केक काटते हुए देख सकते हैं। वीडियो में मलाइका, अर्जुन को अपने खाने का पहला निवाला खिलाती हुई नजर आई थीं और हमें इस पर अर्जुन की प्रतिक्रिया बहुत पसंद आई। इसके अलावा, पोस्ट ने साबित कर दिया था कि वह एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। इसके साथ ही मलाइका ने कैप्शन में लिखा था, "एक इच्छा बनाओ मेरे प्यार और तुम्हारी सभी इच्छाएं व सपने सच हों।" अर्जुन कपूर ने 'KWK7' में बताया था वेडिंग प्लान, इस बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

arjun

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

18 नवंबर 2022 को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ लवी-डवी फोटो साझा की है। तस्वीर में मलाइका को एक सफेद शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने गोल्डन हूप्स और कैप के साथ पेयर किया है। वहीं अर्जुन ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट में कूल नजर आ रहे हैं। पोस्ट को साझा करते हुए 'गुंडे' अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के नए शो 'मूविंग विद मलाइका' के लिए उन पर प्यार बरसाया। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा, "हम दोनों शूटिंग के चलते दूर होने वाले हैं, इससे पहले ‘बेबी’ मलाइका को स्पेशल फील कराने के लिए सैर पर निकले हैं। मुझे लगता है कि वह इस नई यात्रा में महारत हासिल करने वाली हैं...।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने लिखा, "वाह बेबी।"

malaika

malaika

इससे पहले, मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में दोनों आईने के सामने पोज दे रहे थे और ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रहे थे। हालांकि, यह अर्जुन की जन्मदिन की शुभकामना थी, जिसने उनकी सच्ची भावनाओं को प्रकट किया था। एक तरह से ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने मलाइका को जिंदगी भर साथ रहने के लिए प्रपोज किया हो। उन्होंने लिखा था, "द यिन टू माई यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। बस तुम रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहो..।"

malaika

फिलहाल, हमें तो मलाइका और अर्जुन की तस्वीर काफी पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.