अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर कीं अपनी रोमांटिक डेट की झलकियां

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर अपनी रोमांटिक डेट की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर शेयर कीं अपनी रोमांटिक डेट की झलकियां

'वैलेंटाइन डे' लवबर्ड्स की लाइफ में रोमांस भर देने का दिन होता है। इस दिन कपल एक-दूसरे के साथ अपना लव शेयर करते हैं और अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाते हैं। बी-टाउन में एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ऐसे ही एक कपल हैं, जिन्होंने इस दिन कुछ रोमांटिक टाइम एक साथ गुजारा। मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

तस्वीरें देखने से पहले जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। (ये भी पढ़ें: शादी करने के बारे में सोच रही हैं अर्शी खान, इंटरव्यू में घर बसाने को लेकर कही ये बात)

अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज, जो कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। दरअसल, 14 फरवरी की देर शाम मलाइका ने अर्जुन की बैकसाइड की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है ‘लव इज इन द एयर’। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अर्जुन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया था।

वहीं, मलाइका ने एक ब्यूटीफुल व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के आगे गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता रखा हुआ है। इसके अलावा, बैकग्राउंड में की गई डेकोरेशन उनकी तस्वीर में चार-चांद लगा रही है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव की ये फोटो क्लिक की है। (ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या संग मनाया वैलेंटाइन डे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'मॉय डार्लिंग')

अर्जुन ने भी अपने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन फोटोज में उन्होंने मलाइका को भी टैग किया है। एक्टर ने फैंस को अपनी रोमांटिक डेट के डेकोरेशन, अमेजिंग फ़ूड और अपनी गर्लफ्रेंड की झलक फैंस के साथ साझा की है।

इससे पहले, 1 जनवरी 2020 को मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपर संग नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए बेहद फ्रेश मूड में दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है....2021।'' (ये भी पढ़ें: ‘क्लास ऑफ़ 2020’ फेम ईशा चावला ने बताया अपना वेडिंग प्लान, फैंस को दिया खास मैसेज)

शादी का नहीं है अभी कोई प्लान?

मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले यानी साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे? इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फोटोज पर कमेंट करके लोग ये सवाल पूछ ही लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं? लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे।

फ़िलहाल, मलाइका और अर्जुन ने अपने वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। तो आपको कपल द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.