मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को दिया गिफ्ट, 'होने वाली ननद' ने बोला- 'थैंक्यू'

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को एक ड्रेस गिफ्ट किया है, जिसके लिए अंशुला ने उन्हें 'थैंक्यू' बोला है। इस पर एक्ट्रेस ने उन पर प्यार बरसाया है। आइए बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को दिया गिफ्ट, 'होने वाली ननद' ने बोला- 'थैंक्यू'

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ मलाइका अरोड़ा की अच्छी बॉन्डिंग है। इंस्टाग्राम पर उनकी हालिया बातचीत इसका सबूत है।

ANSHULA

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 4 साल पहले अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से लेकर आज तक, वह बी-टाउन के प्यारे कपल बने हुए हैं। दोनों के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है, बावजूद इसके दोनों कपल गोल्स देते नजर आते हैं। एक्ट्रेस ने 2017 में पहले पति अरबाज खान के साथ तलाक ले लिया था और अपने बेटे अरहान व अर्जुन के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 

ARJUN KAPOOR

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के 20वें बर्थडे पर लिखा प्यारा नोट, कहा- 'उन्हें पालना काफी मुश्किल है...')

अब बात करते हैं अंशुला और मलाइका की बॉन्डिंग के बारे में। दरअसल, मलाइका ने अंशुला को ब्लैक मिकी माउस प्रिंटेड आउटफिट गिफ्ट किया है। अंशुला ने न केवल इसे पहना, बल्कि अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को इस प्यारे उपहार के लिए धन्यवाद भी दिया। पोस्ट को रीशेयर करते हुए मलाइका ने जवाब दिया, 'लव द हैप्पी डांस'। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजीस भी ड्रॉप किए।

ANSHULA

malaika

(ये भी पढ़ें- जैकलीन-नोरा के बाद ठग सुकेश से जुड़ा निक्की तंबोली-चाहत खन्ना का नाम, तोहफे-कैश लेने का आरोप)

बता दें कि, अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने से पहले लंबे समय तक अपने रिश्ते को जनता से छुपा रखा था। 'कॉफ़ी विद करण 7' के 'रक्षाबंधन स्पेशल' एपिसोड अभिनेता ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए थे। अर्जुन के अनुसार, अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने से पहले उन्हें बहुत सी बातों पर विचार करना पड़ा था। 

ARJUN KAPOOR

काफी समय से मीडिया में उनकी शादी को लेकर भी तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर के पास 'कुट्टी' और 'लेडी किलर' जैसी फिल्में हैं।

ARJUN-MALAIKA

(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर ने अपने बेटे का नाम 'Zayn' रखने के पीछे की बताई वजह, अर्थ का भी किया खुलासा)

फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अंशुला कपूर की इस बॉन्डिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.