अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी को किया याद, कहा- 'सिर्फ वही मुझे पूरी तरह से समझती थीं'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में, अपनी स्वर्गीय मां मोना शौरी कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी को किया याद, कहा- 'सिर्फ वही मुझे पूरी तरह से समझती थीं'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली दिवंगत पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं। दोनों ने 1983 में शादी की थी और उनके दो बच्चे अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर हैं। हालांकि, पहली पत्नी मोना के साथ संबंधों में खटास आने के बाद बोनी ने साल 1996 में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

Arjun Kapoor and Anshula Kapoor

साल 2012 में बीमारी के चलते मोना शौरी का निधन हो गया था, जिससे उनके दोनों बच्चों के जीवन में एक खालीपन आ गया था। पहले, उनके माता-पिता का अलगाव और फिर उनकी मां की मृत्यु ने अर्जुन कपूर और उनकी छोटी बहन अंशुला को तबाह कर दिया था। हालांकि, समय ने सभी घावों को पूरा कर दिया है और अब अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के साथ भी अच्छा संबंध रखते हैं।

Arjun Kapoor and Mona Shourie

(ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने 2.43 करोड़ की खरीदी Maybach GLS600 SUV, नंबर में है खास बात)

हाल ही में, 'मेन्स वर्ल्ड इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में अर्जुन कपूर ने अपनी स्वर्गीय मां मोना शौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा कि वह शायद एक ऐसी व्यक्ति थीं, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह से समझा। इसके बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि, “मेरी मां, मेरी मां होने के अलावा, मेरी दोस्त थीं, जिन पर मैं विश्वास कर सकता था और शायद वह एक ऐसी अकेली व्यक्ति थीं, जो हमेशा मुझे पूरी तरह से समझती थीं। अब मेरे पास मेरी बहन और मेरी अन्य बहनें हैं, जो कि मेरा सहारा हैं।” साक्षात्कार में आगे बात करते हुए अभिनेता ने साझा किया कि, उनकी मां के अलावा, कुछ अन्य लोग भी हैं, जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया है। अर्जुन ने कहा, “मेरे पास कुछ शानदार महिलाएं हैं, जैसे मेरे सह-कलाकार के रूप में परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट। मेरे जीवन में मेरे कुछ साथी भी हैं, जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है।" 

arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने कभी भी अपने पिता बोनी कपूर के साथ सौहार्दपूर्ण बंधन साझा नहीं किया। लेकिन, श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन, बोनी और उनकी बेटियों, जान्हवी-ख़ुशी के लिए ताकत के स्तंभ बने हुए हैं। ‘बाजार मैग्जीन’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन और जान्हवी ने बताया था कि, “पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी। हम मिलते थे, लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।” जान्हवी ने आगे कहा था, “मैंने अपनी फैमिली से बहुत कुछ सीखा है। हमारे एक ही पिता हैं, हमारा एक ही खून है।” इस बीच अर्जुन ने अपनी बहन को चिढ़ाते हुए कहा था, “खुशी हुई कि, आपको ये बात समझ आ गई।”

arjun kapoor and janhvi kapoor

जान्हवी ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा था, “और ये ऐसी चीज है, जिसे हमसे कोई नहीं ले सकता। ऐसा नहीं है कि, हम हर रोज एक-दूसरे के घर आते हैं, या एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में हर छोटी डीटेल जानते हैं। लेकिन मुझे अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के साथ एक तरह की सिक्योरिटी और एक तरह का कंफर्ट लगता है। मैं हर दिन ये सोचते हुए उठती हूं कि, वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। और मैं अपने जीवन में किसी और की तुलना में उनके बारे में अधिक विश्वास के साथ यह कह सकती हूं।"

arjun kapoor with sisters

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था, जिसमें सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे। फिलहाल, एक्टर के इस इंटरव्यू ये ये तो साफ है कि, वह अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.