अर्जुन कपूर GF मलाइका को डेट पर लेकर गए लंदन, फुटबॉल स्टेडियम में रोमांटिक होता दिखा कपल

हाल ही में, स्टार कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंदन फुटबॉल मैच देखने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों स्टेडियम में रोमांटिक होते दिखे। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अर्जुन कपूर GF मलाइका को डेट पर लेकर गए लंदन, फुटबॉल स्टेडियम में रोमांटिक होता दिखा कपल

टिनसेल टाउन के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी लाइफ के हर पल को खूब एंजॉय करते हैं, जिसकी झलक उनकी सोशल मीडिया पर सामने आने वाली तस्वीरों में देखने को मिलती है। हाल ही में, अर्जुन और मलाइका ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से 'चेल्सी फुटबॉल क्लब मैच' के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ये दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं।

ARJUN KAPOOR-MALAIKA  ARORA

पहले ये जान लीजिए कि 2019 में लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। तब से, वे एक-दूसरे के साथ क्यूट तस्वीरें पोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उदाहरण के लिए, 23 अक्टूबर 2021 को मलाइका के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी रोमांटिक डिनर डेट के एक प्यारे पल को साझा किया था। इस यादगार तस्वीर में जहां अर्जुन को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, वहीं उनकी लेडीलव मलाइका, अर्जुन के माथे पर किस कर रही थीं। इसे शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, "इस दिन या किसी अन्य दिन मैं केवल आपको मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।"

ARJUN KAPOOR-MALAIKA  ARORA

(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने पहना 10,000 रुपए का लैवेंडर सूट, दिवाली पार्टी के लिए है परफेक्ट ऑप्शन)

अब, 6 अक्टूबर 2022 को अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ एक जाइंट पोस्ट में कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों सुपर एडोरेबल लग रहे हैं। दरअसल, दोनों चेल्सी फुटबॉल क्लब मैच में गए थे। पहली तस्वीर में अर्जुन सेल्फी लेते हुए मलाइका के सिर पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में अर्जुन अपनी मैच की टिकट दिखाते हुए भी नजर आए। शेयर की गई पोस्ट में कुछ वीडियोज भी हैं, जो मैच के दैरान की हैं। इन वीडियोज में कपल को जीत का जश्न मनाते और उसी के लिए चीयर करते हुए भी देखा गया। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "चेल्सी एफसी में सभी को धन्यवाद ... उन्हें ब्रिज पर चेल्सी फुटबॉल क्लब गेम में ले जाने में सक्षम होने के कारण बकेट लिस्ट से बाहर हो गया! हमने 3-0 से जीत हासिल की और मेरे पास इसे मनाने के लिए मेरे बगल में कोई था! (दाएं स्वाइप करें)।"

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर ने भाभी आलिया भट्ट की गोद भराई में पहना 33,000 रुपए का कुर्ता सेट, दिखीं सुंदर)

इससे पहले, 13 सितंबर 2022 को अर्जुन ने अपने इंस्टा हैंडल से मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस वेकेशन की दो पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में दोनों को सनी डे में नाश्ते का आनंद लेते देखा गया था। हालांकि, उनके नीले चौकोर फ्रेम वाले बरबेरी सनग्लास ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उनके इस सनग्लास की कीमत 7,000 रुपए थी। इन तस्वीरों के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था, "उसे (सनग्लासेज) किसने बेहतर पहना? मेरा जवाब जानने के लिए दाएं स्वाइप करें!!!"

ARJUN KAPOOR

MALAIKA ARORA

(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली सैलरी का किया खुलासा, कहा- 'तब मेरे पास बैंक अकाउंट भी नहीं था')

फिलहाल, आपको अर्जुन और मलाइका की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.