जन्मदिन से पहले मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर को दिया सरप्राइज, पेरिस में बर्थडे मनाएगा कपल

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एडवांस में बर्थडे गिफ्ट दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जन्मदिन से पहले मलाइका अरोड़ा ने BF अर्जुन कपूर को दिया सरप्राइज, पेरिस में बर्थडे मनाएगा कपल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून 2022 को अपना 37वां बर्थडे मनाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने उन्हें एडवांस में बर्थडे गिफ्ट दिया है, जिसकी झलक एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

arjun

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका ने साल 2017 में अपने एक्स पति अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी को खत्म कर दिया था। तलाक के बाद उन्होंने खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को उनकी जोड़ी काफी पसंद है, तो कुछ लोग उनकी जोड़ी को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि, दोनों समाज की परवाह ना करते हुए, एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

arjun

मलाइका, अर्जुन को खास महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उन्होंने बर्थडे से पहले ही अपने प्यार अर्जुन को कई खास तोहफे देकर उन्हें स्पेशल फील कराया है। इसकी झलक एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ’72 घंटे पहले वो आपको याद दिलाती हैं कि, यह आपका बर्थडे वीकेंड है।’

arjun

(ये भी पढ़ें- रैपर रफ्तार सिंह पत्नी कोमल वोहरा से जल्द लेने वाले हैं तलाक, कई सालों से अलग रह रहा था कपल)

रिपोर्ट की मानें, तो हर बार की तरह इस बार भी अर्जुन अपने जीवन के प्यार मलाइका के साथ पेरिस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इस रोमांटिक बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक बूट्स के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, अर्जुन काले रंग की लेदर जैकेट के साथ टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए।

इससे पहले, अर्जुन कपूर ने ‘Masala.com’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी ट्रोलिंग पर बात की थी। एक्टर ने कहा था, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि, मीडिया वह है, जो लोगों की टिप्पणियों को देखता है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है। वही लोग मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।”

arjun

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने लंदन ट्रिप से शेयर की पति सैफ की प्यारी तस्वीर, पूछा- 'मिस्टर खान क्या ये आप हैं?')

फिलहाल, आपको अर्जुन और मलाइका की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.