अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर कहा- 'जरूरत महसूस नहीं होती'

हाल ही में, एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर करने पर बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ शादी पर कहा- 'जरूरत महसूस नहीं होती'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अक्सर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपनी पहली शादी पूर्व मिस इंडिया और मॉडल मेहर जेसिया से की थी। इस शादी से एक्टर को दो प्यारी बेटियां हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा है। शादी के 20 सालों बाद अर्जुन और मेहर ने साल 2018 में तलाक ले लिया था।

arjun rampal

अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं। कपल को एक बेटा भी है, जिसका नाम एरिक है। बिना शादी के ही बच्चा पैदा करने को लेकर अर्जुन रामपाल से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।

arjun rampal

(ये भी पढ़ें- विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को दिया खूबसूरत सरप्राइज, भावुक होकर एक्ट्रेस ने लिखा नोट)

हाल ही में 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने को एक बड़ा कदम बताते हुए खुलासा किया कि, उन्हें इस बात की जानकारी थी कि, उनके फैसले की कई स्तर पर कई लोग जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि, उन्होंने दूसरों की सोच पर ध्यान देने के बजाय अपने जीवन के खुशी के पल का आनंद लेने का फैसला किया।

arjun with his gf

यह पूछे जाने पर कि, क्या उनकी शादी की कोई योजना है? इस पर अर्जुन ने जवाब दिया कि, वे पहले से ही शादीशुदा हैं, क्योंकि उनके दिल जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि, उन्हें अपने रिश्ते को मान्य करने के लिए एक कागज के टुकड़े की जरूरत नहीं है।

arjun rampal

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत अपनी ड्रेस के चलते बुरी तरह हुईं ट्रोल, पति शाहिद संग डिनर डेट पर की गईं स्पॉट)

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स न केवल सबसे अच्छे जोड़े हैं बल्कि बहुत अच्छे माता-पिता भी हैं। वे एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं और बेटे एरिक के जन्म के बाद यह और भी दिलचस्प हो गया है। एक्टर हमेशा अपने बेटे की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

arjun

वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार फिल्म 'धाकड़' में दिखाई देंगे। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। वह फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। इसमें दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं।

actor arjun

(ये भी पढ़ें- Dia Mirza ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर वैभव रेखी के साथ शादी के खास पलों का वीडियो किया शेयर)

फिलहाल, अर्जुन रामपाल के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.