अर्जुन रामपाल ने पोस्ट की गर्लफ्रेंड की क्यूट तस्वीर, सबके सामने एक बार फिर किया अपने प्यार का इजहार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) की एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की है। इसी के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अर्जुन रामपाल ने पोस्ट की गर्लफ्रेंड की क्यूट तस्वीर, सबके सामने एक बार फिर किया अपने प्यार का इजहार

प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। ये एक ऐसा एहसास है, जोकि कब हो जाता है पता ही नहीं चलता। प्यार एक ऐसे खुशबूदार फूल की तरह है, जिसकी महक ताउम्र भूली नहीं जा सकती। कुछ ऐसा ही प्यारा सा रिश्ता बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) के बीच भी है। अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। अर्जुन और गैब्रिएला कई बार अपने बेटे एरिक तो कभी अपनी रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। मालूम हो, अर्जुन ने गैब्रिएला से अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन दोनों एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं।

वैसे अर्जुन अक्सर ही अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें, अर्जुन 3 बच्चों के पिता हैं। उन्हें पहली शादी से दो प्यारी बेटियां हैं, जबकि जबकि गैब्रिएला से उनको एक बेटा है, जिसका जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था। अर्जुन और मेहर की 20 साल पुरानी शादी साल 2018 में टूटी थी। मगर आज भी अर्जुन अपनी दोनों बेटियों और मेहर के साथ एक बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अर्जुन ने हाल ही में बेटी माहिका रामपाल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। यही नहीं, अर्जुन ने तो माहिका की बचपन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। (ये भी पढ़ें: सोहा अली खान-कुणाल खेमू ने ऐसे दी एक-दूसरे को एनिवर्सरी की बधाई, शेयर किया शादी का खूबसूरत वीडियो)

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

वहीं, इस बार अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अर्जुन ने गैब्रिएला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में गैब्रिएला ने जोकर लुक को अपनाया हुआ है। उनके चेहरे पर जोकर फेस बना हुआ है। वहीं, अर्जुन ने फैंस के बीच तस्वीर शेयर करके एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘आपके बगल में जागना एक बहुत ही अद्भुत एहसास है।’ इस पोस्ट पर गैब्रिएला ने कमेंट भी किया है। उन्होंने मुस्कराती हुई एक एमोजी पोस्ट की है। फैंस अर्जुन के इस रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा जल्द चढ़ेंगे घोड़ी, शादी से पहले सामने आया गर्लफ्रेंड संग नया वीडियो)

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

आपको बताते चलें कि अर्जुन रामपाल जब से एरिक के पिता बने हैं। तब से वो अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ बिताते हुए नजर आते हैं। नए साल के मौके पर भी एक्टर ने अपने परिवार संग वक्त बिताया था। यही नहीं, अर्जुन ने अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थीं। इसमें से एक तस्वीर में वो अपने बेटे एरिक के साथ दिखाई दे रहे थे। एक्टर अर्जुन रामपाल ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, उसमें एरिक उनकी गोद में बैठे हुए खिड़की के बाहर के नजरों का भरपूर लुफ्त उठा रहा थे। वहीं, एरिक को ऐसा करता देख अर्जुन रामपाल उन्हें प्यार से निहार रहे थे। (ये भी पढ़ें: BB 13: असीम रियाज के आरती सिंह को फिक्स्ड डिपॉजिट कहे जाने पर भड़कीं कश्मीरा शाह, दिया ये करारा जवाब)

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

फिलहाल जिस तरह से अर्जुन रामपाल अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं, उससे ये साफ पता चलता है कि उनके लिए बच्चों से बढ़कर और कुछ नहीं है। वैसे गैब्रिएला की जो तस्वीर अर्जुन ने हाल ही में शेयर की है, फैंस उसे काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस के साथ हम भी अर्जुन और गैब्रिएला की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आपको अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रायडिस की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.