अरमान जैन की शादी में सज-धज कर पहुंचीं तारा सुतारिया से लेकर नीता अंबानी, यहां देखिए अनदेखी तस्वीरें

आज अरमान जैन (Armaan Jain) की अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) संग शादी है। ऐसे में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग शादी में शामिल हुए।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अरमान जैन की शादी में सज-धज कर पहुंचीं तारा सुतारिया से लेकर नीता अंबानी, यहां देखिए अनदेखी तस्वीरें

हर देश अपने किसी न किसी त्यौहार के लिए मशहूर है। अब अपने देश भारत को देख लीजिए। यहां एकता में अनेकता है। भारत एकलौता देश है, जहां सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। वैसे हमारा देश भारतीय संस्कृति के लिए भी काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां शादियां भी किसी त्यौहार से कम नहीं मानी जाती हैं। भारत में शादी एक ऐसा त्यौहार है, जहां रिश्तेदार और दोस्तों की एकसाथ मुलाकात हो पाती है। यही नहीं, शादी के दौरान पुराने रिश्ते तो एकसाथ मिलते ही हैं साथ में एक नया रिश्ता भी कायम होता है। कुछ ऐसा ही खुशी का माहौल इस वक्त कपूर और जैन परिवार में देखने को मिल रहा है। दरअसल आज करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के भाई अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी है।

मालूम हो, अरमान करिश्मा और करीना की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। अरमान आज अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा (Anissa Malhotra) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। सभी उन्हें दूल्हे के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिलहाल, अभी तक तो उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ था। बता दें कि 1 फरवरी को अरमान और अनीसा की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जबकि 2 फरवरी को संगीत सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें अरमान जैन और उनकी होने वाली दुल्हनिया अनीसा मल्होत्रा का बेहद ही जबरदस्त अंदाज देखने को मिला था।  (ये भी पढ़ें: जब डांस करते-करते अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता के लड़खड़ाए कदम, वीडियो वायरल)

(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

अपनी संगीत सेरेमनी के लिए अनीसा ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जबकि अरमान ने व्हाइट और पिंक कलर की शेरवानी अपने इस खास मौके पर पहनी हुई थी। यही नहीं, दोनों ने अपने इस फंक्शन को काफी जमकर एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर दोनों की एकसाथ डांस करते हुए कुछ वीडियो भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे थे। वीडियो में नजर आ रहा है कि सभी लोग मेहंदी लगा के रखना पर डांस जमकर ठुमके लगा रहे थे। वैसे करिश्मा कपूर ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। (ये भी पढ़ें: Udit Narayan Love Story: जब उदित नारायण ने पहली पत्नी से छुपाकर और बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अरमान की बड़ी बहन करीना अपने छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ शादी में पहुंचीं। उन्होंने अरमान और अनीसा की शादी के लिए येलो और हल्के ब्राउन कलर की साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनी हैं। इतना ही नहीं करीना ने छोटे भाई की शादी के लिए पंजाबी लुक अपनाया। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया। इसके साथ करीना ने गोल्डन कलर के झुमके भी पहने। वहीं, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी शिकरत की। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा अंबानी परिवार ने बटोरी। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर मां मोना शौरी के जन्मदिन पर हुए भावुक, शेयर की ये दिल छू लेने वाली तस्वीर)

नीता अंबानी (Neeta Ambani) बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani), बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और बहू श्लोक मेहता (Shloka Mehta) के साथ पहुंचीं। अरमान और अनीसा की शादी के लिए नीता अंबानी ने गोल्डन कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। वहीं, ईशा ने पीच कलर का लहंगा तो श्लोका ने मल्टी कलर का लहंगा पहना था। आकाश ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। अंबानी परिवार के अलावा इस हाई-प्रोफाइल शादी में एक्टर अनिल कपूर ने छोटे भाई संजय कपूर और भतीजी शनाया कपूर के साथ शिरकत की। इसके अलावा पापा ऋष‍ि कपूर से मिलकर रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ  शादी में शामिल होंगे। 

फ़िलहाल, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद अब फैंस उनकी पहली झलक का दीदार करने को बेताब हैं। वैसे हम भी नवविवाहित जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.