काजोल को समधन नहीं बनाएंगे शाहरुख खान! करण जौहर ​के इस सवाल पर सामने आया जवाब

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर एक्ट्रेस काजोल से उनकी बेटी न्यासा देवगन और शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर एक सवाल पूछते हैं, जिस पर एक्ट्रेस मजेदार जवाब देती हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

काजोल को समधन नहीं बनाएंगे शाहरुख खान! करण जौहर ​के इस सवाल पर सामने आया जवाब

90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं। इन दिनों वह अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के साथ सिंगापुर में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, काजोल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह वीडियो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का है। इस वीडियो में काजोल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अपनी बेटी न्यासा को लेकर कुछ ऐसा बोल देती हैं कि उनके साथ मौजूद 'किंग खान' चौंक जाते हैं। वीडियो में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं।

Kajol and Nysa Devgan

वीडियो में करण जौहर, काजोल से सवाल पूछते हैं कि, 'आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो इस पर आप क्या कहेंगी?' काजोल इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे, और क्या!' काजोल के इस स्टेटमेंट पर शाहरुख शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं, 'मुझे जोक समझ नहीं आया। मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता।' शाहरुख की इस बात को सुनकर वहां मौजूद काजोल, रानी और करण सभी हंसने लगते हैं।

डॉटर्स डे पर काजोल ने न्यासा के लिए लिखा था स्पेशल पोस्ट

काजोल ने डॉटर्स डे के मौके पर अपनी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए बेटी के लिए खास मैसेज लिखा था। तस्वीर में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यही नहीं, काजोल ने यह भी बताया था कि उनकी इस तस्वीर को न्यासा ने ही क्लिक किया है। उन्होंने लिखा था- 'मेरी प्यारी बेटी मुझे आपमें सबसे ज्यादा आपका यूनिक प्वाइंट ऑफ व्यू पसंद है। यह हमेशा मुझसे थोड़ा-सा अलग होता है और यह मुझे खुद को और बाकी सभी चीजों को बिल्कुल अलग तरह से दिखाता है और ऐसा करना मेरे लिए बहुत कठिन है।'

बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में हैं काजोल 

काजोल इन दिनों अपनी बेटी न्यासा संग सिंगापुर शिफ्ट हो गई हैं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशों में फंसे लोगों को अपने वतन वापस लौटकर आना पड़ा था, जिसके चलते काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा को भी सिंगापुर से वापस मुंबई अपनी फैमिली के पास आना पड़ा था और उस वक्त खुद काजोल अपनी बेटी को लाने के लिए सिंगापुर गईं थीं और फिर देश में लॉकडाउन लगने से पहली ही वो मुंबई स्थित अपने घर लौट आई थीं। वहीं, मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अनलॉक शुरू होते ही न्यासा वापस सिंगापुर चली गई हैं। 17 साल की न्यासा सिंगापुर के 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ एशिया' में पढ़ती हैं। महामारी की वजह से अपनी बेटी को अकेले ना छोड़ने के कारण काजोल भी कुछ दिनों के लिए बेटी संग सिंगापुर गईं हैं और वहां वो अपनी बेटी का खुद ख्याल रख रही हैं। अजय देवगन का सिंगापुर में एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने 2 साल पहले खरीदा था ताकि उनकी बेटी न्यासा को रहने में कोई दिक्कत ना हो। रिपोर्ट के अनुसार, काजोल बेटी न्यासा के साथ इसी फ्लैट पर हैं।

Kajol Nysa

अजय अपने बेटे युग के साथ हैं मुंबई में 

जहां एक तरफ काजोल अपनी बेटी के साथ सिंगापुर में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ मुंबई में ही हैं। यहां रहकर वो अपना काम कर रहे हैं। फिलहाल, अजय 2 स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसके अलावा वो अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को लेकर काफी बिजी हैं।

Kajol Devgan and Ajay Devgn

न्यासा कुछ दिनों पहले जब मुंबई आई थीं, तो वह अपनी फैमिली ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया था और मिलकर खूब मौज-मस्ती भी की थी। तो आपको ये वायरल वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Ajay DevganKajol)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.