आशा भोसले के 87वें बर्थडे पर बहन लता मंगेशकर ने दी बधाई, गायिका ने फैमिली के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का आज यानी 8 सितंबर 2020 को 87वां जन्मदिन है, इस खास मौके पर उनकी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और नातिन श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने उन्हें बर्थडे विश किया है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आशा भोसले के 87वें बर्थडे पर बहन लता मंगेशकर ने दी बधाई, गायिका ने फैमिली के साथ ऐसे मनाया जन्मदिन

मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का आज यानी 8 सितंबर 2020 को 87वां जन्मदिन (Birthday) है, और इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास अंदाज में अगर किसी ने आशा ताई को बर्थडे विश किया है तो वो हैं, उनकी पोती जनाई भोसले, जिसकी चर्चा हर तरफ है। इसके अलावा बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और उनकी नातिन श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, 8 सितंबर 2020 को आशा भोसले 87 साल की हो गईं हैं, इस खास मौके पर उनकी पोती जनाई भोसले ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। जनाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बर्थडे केक के अलावा आशा भोसले की कई फोटोज शेयर की, जिनमें खुद जनाई भी नजर आ रही हैं। आशा ताई अपने बेटे आनंद, बहू अनुजा समेत अपनी पोते-पोतियों संग रहती हैं और ये सभी आशा भोसले का जन्मदिन मनाने के लिए 'लोनावाला' में हैं। (ये भी पढ़ें: आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी)   

Cake

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle

Asha Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

Asha Bhosle and Zanai Bhosle

नातिन श्रद्धा कपूर ने भी किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस व आशा भोसले की नातिन श्रद्धा कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर आशा ताई और #MeenaAaji को जन्मदिन विश करते हुए दोनों की तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "डबल बर्थडे लव @asha.bhosle #MeenaAaji"

दरअसल, श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजन हैं यानी कि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर लता मंगेशकर की भतीजी हैं। अब अगर रिश्तों की गहराई पर गौर करें तो श्रद्धा, लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन कहलाती हैं। 

लता मंगेशकर ने भी आशा भोसले को विश किया बर्थडे

बहन लता मंगेशकर ने भी अपनी बहन आशा को बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आशा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,  "नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले की जन्मदिन है। वह अपने आप में एक बहुत बड़ी गायिका है। उसका नाम सारी दुनिया जानती है। मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि वह ऐसे ही गाती रहे और हमेशा खुश रहे।''

आशा भोसले ने अपनी बहन के पोस्ट पर एक प्यारा सा जवाब दिया और लिखा,"थैंक यू दीदी! आज के दिन सिर्फ एक ही चीज चाहिए थी, आपका आशीर्वाद।"

आशा भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के 'सांगली' में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र मे ही आशा को दी थी। लेकिन अपने पिता की मौत के बाद 9 साल की उम्र में उन्हें अपने परिवार के साथ कोल्हापुर आना पड़ा। जहां उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार के लिए खाने-कमाने के लिए फिल्मों में अभिनय और गाना शुरू कर दिया था।

Asha Bhosle Love Life

आशा भोसले के बर्थडे पर पोते-पोतियों ने मंगवाया खास केक

डीएनए के साथ इंटरव्यू में अपने जन्मदिन के बारे में आशा ताई ने खुलासा किया है कि, भले ही वो उम्र के 87वें पड़ाव में पहुंच गई हैं लेकिन वो अभी भी खुद को दिल से बच्चा ही समझती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'उनके ग्रैंड-चिल्ड्रन उनकी पसंद का फ्रेश क्रीम ड्राई फ्रूट और फ्रूटस से बना हुआ केक मुंबई से खासतौर पर लाए थे। यही नहीं वो मेरा पसंदीदा चायनीज और जैपनीज फूड्स भी लाए थे। परिवार के साथ अपने पसंदीदा खाने को खाते हुए बर्थडे सेलिब्रेशन करने से अच्छी बात और क्या हो सकती है।'

Asha Bhosle Love Life

आशा भोसले ने ये भी बताया कि, 'लॉकडाउन में उन्होंने वेज और नॉन वेज की कई सारी नई रेसिपी ईजाद की हैं, जिसे वो अपने सभी रेस्टोरेंट में ट्राई जरूर करना चाहेंगी। वो कहती हैं कि, 'गाना गाने जितना ही सहज मेरे लिए कुकिंग हैं। लोगों को किचन में आने-जाने में जितना समय लगता है तब तक मैं एक रेसिपी बना लेती हूं।' साथ ही अपने गाने को लेकर उन्होंने कहा कि, 'मैंने 10 साल की उम्र से गाना गाना शुरू किया था और मैं आज भी गा रही हूं।'

Asha Bhosle Love Life

लॉकडाउन के शुरुआती दिनों के दौरान जानई ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था और ये उनकी दादी आशा भोसले थीं, जिन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की थी। यहां उन्होंने बताया था कि उन्हें अपनी 18 वर्षीय पोती को लॉकडाउन के बीच खाली समय का बहुत अच्छी तरह से उपयोग करते हुए देखकर कितना गर्व महसूस होता है। आशा ताई ने ट्वीट किया था, "इन दिनों घर में रहने के दौरान, ये देखना दिलचस्प है कि छोटे बच्चे इस समय को कैसे लेते हैं। मेरी 18 वर्षीय पोती जनाई ने आज अपना YouTube चैनल लॉन्च किया और मुझे एक बार फिर से सॉन्ग 'ज़रा सा झूम लूं में' को लॉन्च करने के लिए मना रही है।"

पति की मौत के बाद ऐसे संभाला खुद को

Asha Bhosle Love Life

ये बात किसी से छुपी नहीं कि आशा भोसले ने दो शादी की थी। उन्होंने पहली शादी अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोंसले से की थी और फिर तलाक लेकर दूसरी शादी मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के बेटे 'राहुल देव बर्मन' (पंचम दा) से की थी। हालांकि, 4 जनवरी 1994 को हार्टअटैक आने से पंचम दा का निधन हो गया था। लेकिन पति की मौत के बाद आशा लाइफ में आगे बढ़ी और अपने काम पर फोकस किया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'रंगीला' के साथ वापसी की। जहां उन्होंने उस वक्त की यंग एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को अपनी आवाज दी। उसके बाद उन्होंने कई अन्य बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम किया और कुछ अपनी खुद की एल्बम भी निकाली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Asha Bhosle Love Life

फिलहाल, आशा भोसले अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं। हम भी आशा ताई को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Asha BhosleZanai Bhosle)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.