टूट गया ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का 'पवित्र रिश्ता', छलका एक्ट्रेस का दर्द

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम कपल ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। यही नहीं अब एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार भी लिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टूट गया ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का 'पवित्र रिश्ता', छलका एक्ट्रेस का दर्द

बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी के गलियारों से हर रोज रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब लंबे  समय से कोई रिश्ता चलता रहता है और फिर अचानक ब्रेकअप की खबर आती है तो ये उनके फैंस के लिए हैरानी की बात होती है। अब एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से एक जोड़ी के ब्रेकअप की खबर आ रही है। दरअसल, टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम कपल ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है। यही नहीं अब एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार भी लिया है। 

टीवी के सबसे फेवरेट कपल के बीच रिश्ता टूटने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। करीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों स्टार्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपने बीच दोस्ती के रिश्ते को अभी तक बनाए रखा है। एक्ट्रेस ने खुद अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ब्रेकअप के बाद पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी, और उनकी बातों में दर्द साफ नजर आया। (ये भी पढ़ें: टीवी कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर हो गए अलग? सामने आई ये जानकारी)   

Rithvik Dhanjani And Asha Negi

हाल ही में एक्ट्रेस आशा नेगी ने पिंकविला से की गई बातचीत में रित्विक धनजानी से रिश्ता टूट जाने पर बात की है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा- 'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं, लेकिन जिंदगी में सबसे जरूरी बात ये है कि हम उस इंसान से जुड़ी यादें साथ रखते हैं।'

Asha Negi and Rithvik Dhanjani

आशा ने कहा कि 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करना चाहती। लेकिन ये कहना चाहूंगी कि हमारे बीच वो सम्मान हमेशा रहेगा'। आशा की बातों से टूटे हुए रिश्ते का दर्द साफ झलक रहा है। (ये भी पढ़ें: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप? सामने आई ये जानकारी)    

Asha Negi and Rithvik Dhanjani

गौरतलब है कि आशा ऋत्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। आशा और रित्विक टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करते वक्त एक-दूसरे के करीब आए थे, और साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। हालांकि, शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर आशा और रित्विक हमेशा इनकार करते दिखे थे। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए, और इन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

हाल फिलहाल में आशा और ऋत्विक काफी लंबे समय से टीवी सीरियल्स से दूर हैं। वहीं, ऋत्विक आजकल रिएलिटी शो होस्ट करने में बिजी हैं तो आशा हाल ही में शरमन जोशी के साथ एक वेब-सीरीज में नजर आई थीं। बीते दिनों ब्रेकअप की खबरों के बाद ऋत्विक ने आशा को सोशल मीडिया के जरिए उनकी वेब सीरीज 'बारिश' के सीजन 2 के लिए बधाईयां दी थीं। उन्होंने आशा नेगी को विश करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को आशा ने भी अपने सोशल एकाउंट पर शेयर किया था। 

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.