आशा नेगी का अब EX बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग कैसा है रिश्ता, एक्ट्रेस ने कहा- 'हम आगे बढ़ गए हैं'

एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्स बॉयफ्रेंड व एक्टर ऋत्विक धनजानी संग अपनी इक्वेशन का जिक्र किया है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

आशा नेगी का अब EX बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग कैसा है रिश्ता, एक्ट्रेस ने कहा- 'हम आगे बढ़ गए हैं'

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो अपनी लविंग केमिस्ट्री के साथ-साथ क्यूट दोस्ती भरे रिश्ते के लिए भी जाने जाते हैं। इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) का नाम भी शामिल था। आशा नेगा और ऋत्विक टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल थे, लेकिन साल 2020 में ये स्टार कपल हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गया और आज अपनी-अपनी लाइफ को अपने अंदाज से जी रहा है। लेकिन ये भी सच है कि, दोनों ने अपने ब्रेकअप को काफी मैच्योरिटी के साथ फैंस के सामने रखा था। हाल ही में, आशा नेगी ने ऋत्विक धनजानी संग इक्वेशन पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में क्या कहा है।

asha negi

पहले आप ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस आशा नेगी और एक्टर ऋत्विक धनजानी ने एक-दूसरे को 6 साल से ज्यादा समय तक डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। यहां पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार भी हो गया। दोनों एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहते थे, लेकिन बीते साल अचानक ही आशा नेगी ने ऋत्विक धनजानी का घर छोड़ दिया था, जिसके बाद अप्रैल में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। इस दौरान ऋत्विक धनजानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें एक्टर ने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।

(ये भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी! पति विवेक दहिया ने दिया अपडेट)

asha negi breakup

आइए अब आपको आशा नेगी के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, आशा नेगी ने ‘पिंकविला’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी से जुड़े सवाल पर खुलकर जवाब दिया है। इंटरव्यू में आशा नेगी से उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी संग रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो इसका जवाब उन्होंने बेहद ही शालीनता के साथ देते हुए बताया कि, उनके बीच चीजें बहुत अच्छी हैं और वह अभी भी एक-दूसरे के साथ चीजों के शेयर करते हैं। आशा नेगी ने कहा कि, ‘हम दोनों के बीच सब अच्छा है। हम दोनों के अच्छे टर्म हैं और जब भी हम एक-दूसरे से बात करना चाहते हैं और एक-दूसरे को कुछ बताना चाहते हैं, तो हम वो जरूर करते हैं। हम दोनों के बीच यह सामान्य है।’

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: एक्टर की तबीयत में काफी सुधार, इस दिन हो सकते हैं डिस्चार्ज)

Rithvik Dhanjani and asha negi

इसके आगे आशा नेगी ने कहा कि, ‘वह आगे बढ़ गए हैं। मैं भी आगे बढ़ गई हूं और मुझे लगता है कि, अब एक साल से ज्यादा हो गया है, तो हम सबको आगे बढ़ना चाहिए। आप चाहते हैं कि, दूसरा व्यक्ति खुश, स्वस्थ और शीर्ष पर हो... मुझे लगता है कि, यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है, कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं। ये कुछ ऐसा है जो बहुत सुंदर है और होना भी चाहिए।’

(ये भी पढ़ें: आमिर खान के लाडले जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू को हैं तैयार, जानें फिल्म और उनके रोल का नाम)

Rithvik Dhanjani and asha negi breakup

जानकारी के लिए बता दें कि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, आशा नेगी टीवी एक्टर अर्जित तनेजा को डेट कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से, सोशल मीडिया पर दोनों का स्पेशल बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, आशा नेगी ने अर्जित तनेजा को बर्थडे भी काफी स्पेशल तरीके से विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल से दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में आशा नेगी और अर्जित तनेजा के साथ एक्ट्रेस सृति झा नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में आशा एक्टर अर्जित तनेजा के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

asha negi boyfriend

asha negi boyfriend name

फिलहाल, ये बात सच है कि, आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद थी और दोनों के अलग होने से फैंस को काफी दुख भी हुआ था। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.