Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: संगीत में जमकर थिरकीं होने वाली दुल्हन, आज होगी शादी

इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज यानी 23 जनवरी 2023 को साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: संगीत में जमकर थिरकीं होने वाली दुल्हन, आज होगी शादी

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज यानी 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले 'जहान' में होगी। शादी के बाद कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा, जिसमें करीब 3000 गेस्ट को इनवाइट किया गया है। 

athiya-rahul

23 जनवरी को शाम 4 बजे होगी अथिया-राहुल की शादी

करीब चार साल तक डेटिंग करने के बाद अथिया और राहुल आज यानी 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और राहुल अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में आज शाम को 4 बजे सात फेरे लेंगे। शादी की सभी रस्मों के होने के बाद करीब 6.30 बजे परिवार ऑफिशियली पैपराजी और मीडिया पर्सन्स से मिलेंगे और उनका धन्यवाद करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया और पैपराजी के लिए वेडिंग वेन्यू के बाहर विशेष व्यवस्था की गई है।

athiya-rahul

अथिया-राहुल की शादी से पहले होगी विशेष पूजा

खबरों के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से पहले एक छोटी पूजा की भी योजना बनाई गई है और मेहमानों को प्रसाद भी परोसा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कपल की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हो रही है। ऐसे में संगीत वाले दिन ही दोपहर में हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई थी।

athiya-rahul

अथिया-केएल राहुल के रिसेप्शन में शामिल होंगे 3000 गेस्ट

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए एक ग्रैंड स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें करीब 3000 गेस्ट शामिल होंगे। इसके लिए मनोरंजन, खेल, बिजनेस और राजनीतिक जगत की नामी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। 

athiya-rahul

अथिया-राहुल की संगीत सेरेमनी

इससे पहले, 22 जनवरी 2023 को अथिया-राहुल की संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें सुनील शेट्टी के शानदार बंगले की झलक मिली थी। बंगले को फूलों और लाइटों से सजाया गया था, जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। अथिया के संगीत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन 90 के दशक के सुपरहिट गानों पर डांस करती हुए नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में अथिया शेट्टी को व्हाइट कलर की ड्रेस में 'जुम्मा चुम्मा' गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। अथिया के साथ इस फंक्शन में पहुंचे मेहमान भी डांस करते नजर आ रहे हैं। संगीत की रस्म में फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन और पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को भी देखा गया। इनके अलावा, अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी पार्टी में पहुंचकर चार-चांद लगा दिए। शादी के लिए केएल राहुल के मुंबई स्थित घर को भी शानदार लाइट से सजाया गया है। सजावट देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

केएल राहुल और अथिया की पहली मुलाकात

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद जल्दी ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और आज यानी 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

athiya-rahul

फिलहाल, आपको अथिया और राहुल की संगीत की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.