अथिया शेट्टी की रूमर्ड BF केएल राहुल संग लंदन से पहली फोटो आई सामने, प्यार में डूबे दिखे दोनों

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लंदन से पहली तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी की रूमर्ड BF केएल राहुल संग लंदन से पहली फोटो आई सामने, प्यार में डूबे दिखे दोनों

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों लंदन में हैं। दोनों अब तक अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। समय-समय पर उनके फैंस सोशल मीडिया उनकी फोटोज को नोटिस करते रहते हैं। हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अथिया और केएल राहुल के साथ एक ग्रुप फोटो पोस्ट की और इसने रूमर्ड कपल के फैंस को हैरान कर दिया।

Athiya Shetty With KL Rahul

(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने BF रणबीर कपूर की चुराई टोपी, फोटो शेयर कर कहा- 'जब उनकी याद आती है')

पहले ये जान लीजिए कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यही नहीं, दोनों एक-दूसरे के साथ थाईलैंड छुट्टियां मनाने भी गए थे। वहीं, अब दोनों को अक्सर डिनर डेट पर साथ में स्पॉट किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल ने बीसीसीआई को सौंपे गए दस्तावेजों में कथित तौर पर अथिया को अपना पार्टनर बताया है। 

Athiya Shetty KL Rahul

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, लंदन से पहली बार अथिया और केएल राहुल की तस्वीर सामने आई है। फोटो में एक्ट्रेस को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि राहुल ने उनके कंधे पर हाथ रखा है।

Athiya And Rahul

प्रतिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “राहों में उनसे मुलाकत हो गई!” तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद, केएल राहुल ने कमेंट में एक हार्ट की इमोजी बनाई है। इसके साथ जब फैंस की नजर इस फोटो पर पड़ी तो, सभी इसे क्यूट बता रहे हैं।

Athiya KL Rahul

(ये भी पढ़ें: अथिया शेट्टी ने क्लिक कीं अनुष्का शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें, लंदन में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस)

कुछ दिनों पहले, 'बॉम्बे टाइम्स' ने अथिया के पिता सुनील शेट्टी से संपर्क किया था, तो उन्होंने कहा था, "हां, वह इंग्लैंड में हैं, लेकिन वह अहान के साथ हैं। भाई-बहन की जोड़ी वहां छुट्टियां मनाने गई है। बाकी आप उन्हें चेक कर सकते हैं।" जहां सुनील अथिया और राहुल के रिश्ते की अफवाहों के बारे में बात करने से बचते हैं, वहीं सुनील से उनके रिश्ते के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि, “मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि, आप उनसे बात करें। मुझे लगता है कि, वे एक साथ शानदार दिखते हैं। वे एक अच्छे दिखने वाले कपल हैं, ना? तो, यह पूरी तरह से एक ब्रांड के नजरिए से काम करता है। और मुझे कहना होगा, वे विज्ञापन में एक साथ अच्छे लगते हैं, ठीक है।''

Athiya Shetty With KL Rahul

अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में मुख्य भूमिका में देखा गया था। उन्होंने अभी अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। वहीं, केएल राहुल इन दिनों इंग्लैंड के साउथम्पटन में हैं। यहां पर टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम के बीच 6 टेस्ट मैच हो रहे हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। इस मौके पर साउथम्पटन में बाकी देशों की टीम के क्रिकेटर्स और उनके साथ उनकी वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड भी मौजूद हैं। इनमें क्रिकेटर केएल राहुल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी शामिल हैं।

Athiya Shetty With KL Rahul

फिलहाल, इस तस्वीर ने ये तो कंफर्म कर दिया ​है कि, अथिया और राहुल इन दिनों लंदन में एक साथ हैं। तो आपको सामने आई ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.