रूमर्ड BF केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने शेयर कीं अजीब मिरर सेल्फी, दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने रूमर्ड बाॅयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल के 29वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रूमर्ड BF केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया शेट्टी ने शेयर कीं अजीब मिरर सेल्फी, दी जन्मदिन की बधाई

इंडियन बैट्समैन केएल राहुल (KL Rahul) आज यानी 18 अप्रैल 2021 को अपना 29वां बर्थडे मना रहे हैं। पूरे देश से क्रिकेटर के चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो इस खास मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भला कैसे पीछे रह सकती हैं। अथिया ने केएल राहुल को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

पहले तो ये जान लीजिए कि, केएल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के अफेयर की चर्चाएं पिछले काफी दिनों से जोरों पर हैं। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी एक ने भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। सोर्सेज की मानें तो, राहुल और अथिया एक-दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। पिछले साल, ये दोनों थाईलैंड में एक-साथ छुट्टियां बिताने भी गए थे, जिसकी कुछ तस्वीरें राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, अपने रूमर्ड बाॅयफ्रेंड केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 अप्रैल को उनके साथ दो मिरर सेल्फी शेयर की हैं। इन दोनों सेल्फी में दोनों खास तरीके का पोज दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा का क्यूट वीडियो किया शेयर, देखें राजकुमारी लग रहीं काॅमेडियन की लाडली)

K. L. Rahul Athiya Shetty

K. L. Rahul Athiya Shetty

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''आपके लिए आभारी, जन्मदिन मुबारक।'' इसके साथ ही उन्होंने केक और दिल की इमोजी भी बनाई है। एक्ट्रेस द्वारा इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Athiya Shetty

इसके पहले, 18 अप्रैल 2020 को राहुल के 28वें जन्मदिन के ख़ास मौके पर अथिया ने इस क्रिकेटर के साथ एक एडोरेबल तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में अथिया ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे माय पर्सन,” जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर चक्कर लगाने लगी थीं।

यही नहीं, 5 नवंबर 2020 को, अथिया ने अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस ख़ास मौके पर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए राहुल ने अथिया के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में राहुल और अथिया की जोड़ी कपल गोल्स देते हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही, फोटो में एक्ट्रेस राहुल के कंधे पर अपना सिर रखे हुए नजर आ रहीं हैं। दोनों के चेहरे पर एक हल्की मुस्कान है, वहीं उनके फेस पर आ रही सनलाइट राहुल और अथिया को एक रेडिएंट ग्लो दे रही है। इस फोटो के कैप्शन में राहुल ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे पागल बच्ची।” इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में दिल वाला इमोजी भी बनाया था। (ये भी पढ़ें: मीरा कपूर के लिए फोटोग्राफर बनीं बेटी मीशा, फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरी स्वीटहार्ट की नजरों से')

अगर अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इस एक्ट्रेस ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, पर इस इंडस्ट्री में अभी तक वो कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। वहीं मौजूदा समय में, राहुल क्रिकेट जगत में अपनी जबरदस्त इनिंग्स से बुलंदियों पर हैं।

फिलहाल, अथिया और केएल राहुल के बीच कुछ चल रहा है या फिर नही? ये तो सिर्फ वहीं बता सकते हैं। हम भी भी क्रिकेटर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देन चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.