अथिया शेट्टी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में विश किया बर्थडे

हाल ही में, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल को बर्थडे विश किया है। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड केएल राहुल पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में विश किया बर्थडे

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के बीच पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाह है। जबकि अफवाह फैलाने वाले लवबर्ड्स ने अपने डेटिंग लिंकअप पर प्रतिक्रिया नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स उनके बारे में बहुत कुछ कहते हैं।

KL Rahul with GF Athiya Shetty

17 अप्रैल 2022 को अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लंच की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने सिर्फ केएल राहुल के साथ साझा किया था। फिटनेस फ्रीक रूमर्ड कपल ने वीकेंड के लिए कुछ हेल्दी पैनकेक का आनंद लिया। उत्साह को साझा करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, "@rahulkl आखिरकार अपना लंच शेयर कर रहे हैं।"

athiya

आज यानी 18 अप्रैल 2022 को केएल राहुल अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अथिया ने उनके साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हर जगह आपके साथ, जन्मदिन मुबारक हो।''

(ये भी पढ़ें-  प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मनाया 'ईस्टर', पति संग समुद्री तट पर रोमांटिक दिखीं एक्ट्रेस)

अथिया के पिता सुनील शेट्टी, केएल राहुल के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं, उन्होंने क्रिकेटर को एक पोस्ट समर्पित किया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान अथिया, उनकी फैमिली और उनकी बेस्ट फ्रेंड को उनका चीयर करते देखा गया था। कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि, केएल राहुल को शेट्टी परिवार ने स्वीकार कर लिया है। इसके बारे में बात करते हुए भारतीय क्रिकेटर ने पहले साझा किया था कि, वह अथिया के परिवार के साथ अपने बंधन की सराहना करते हैं।

KL Rahul with GF Athiya Shetty

14 फरवरी 2022 को वैलेंटाइन डे के मौके पर केएल राहुल ने अपनी लेडीलव अथिया शेट्टी पर अपना प्यार लुटाया था। क्रिकेटर ने अथिया संग एक मिरर फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों का चेहरा ब्लर नजर आ रहा था। अथिया व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दे रही थीं, जबकि राहुल व्हाइट टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट में पोज दे रहे थे। इस फोटो के साथ राहुल ने कैप्शन में ‘हैप्पी लव डे’ लिखा था, जिसका रिप्लाई करते हुए अथिया ने भी हार्ट की इमोजी शेयर की थी।

KL Rahul with GF Athiya Shetty

(ये भी पढ़ें- जीजू भरत साहनी ने रणबीर-आलिया को दी शादी की बधाई, कहा- 'आपका सफर ढेर सारे बच्चों से भरा हो')

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अथिया ने आखिरी बार 'मोतीचूर चकनाचूर' में अभिनय किया था। फिलहाल, राहुल और अथिया की बॉन्डिंग आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.