अथिया शेट्टी-केएल राहुल 5 स्टार होटल नहीं खंडाला बंगले में करेंगे शादी, जानें कब होगी वेडिंग

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक अपने खंडाला स्थित बंगले में 'मिसेज केएल राहुल' बनने जा रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी-केएल राहुल 5 स्टार होटल नहीं खंडाला बंगले में करेंगे शादी, जानें कब होगी वेडिंग

बॉलीवुड के स्टार कपल अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कपल इसे कई बार खारिज कर चुका है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

athiya rahul

दरअसल, 'पिंकविला' को कई करीबी लोगों से बात करने के बाद पता चला है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल वास्तव में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब से कुछ ही महीनों में अथिया और केएल राहुल पति-पत्नी होंगे। माना जा रहा है कि अथिया के पैरेंट्स सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ अच्छे संबंध हैं, ऐसे में ये शादी स्टार-स्टडेड होने वाली है। कपल अपनों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगा।

Athiya Shetty with KL Rahul

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की 'सुहागरात' पर कैटरीना कैफ ने कही ऐसी बात, जिसे सुन करण जौहर भी हुए शर्म से लाल)

लव बर्ड्स हाल ही में अपने नए बांद्रा अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। लेटेस्ट अपडेट ये है कि वेडिंग वेन्यू परिवारों द्वारा तय किया गया है और तारीख को केएल राहुल द्वारा अपने वर्क कमिटमेंट के आधार पर फाइनल किया जाएगा। सूत्र ने बताया है कि एक फेमस वेडिंग ऑर्गनाइजर अपनी टीम के साथ खंडाला का दौरा करने के लिए आए थे। मुंबई के 5 सितारा होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

athiya

खंडाला वाला घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब है। सुनील और माना शेट्टी का यह घर 17 साल पहले बना था। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें मिट्टी के रंगों का मिश्रण है। अभिनेता का घर आलीशान हरियाली के बीच है, जबकि अंदरूनी हिस्सों को भी पौधों से सजाया गया है।

Suniel Shetty Khandala House

Suniel Shetty Khandala House

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने अपने नए घर में पति विक्की संग की 'गौरी पूजा', शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

शादी में शामिल होने वाले करीबी लोगों को जल्द ही दिसंबर के अंत से जनवरी के पहले सप्ताह तक खुद को फ्री रखने के लिए सूचित किया जाएगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की स्टार-स्टडेड शादी के बाद अथिया और केएल राहुल की शादी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में एक और ग्रैंड वेडिंग होगी।

athiya

फिलहाल, अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो हमें भी अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.