ग्लेन मैक्सवेल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने, पत्नी विनी रमन के प्यार में खोए दिखे क्रिकेटर

हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लेडीलव विनी रमन के प्यार में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

ग्लेन मैक्सवेल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने, पत्नी विनी रमन के प्यार में खोए दिखे क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आखिरकार अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ क्रिश्चियन और तमिलियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

Glenn Maxwell with his wife Vini Raman

पहले ये जान लीजिए कि, ग्लेन मैक्सवेल साल 2017 से भारतीय मूल की विनी रमन को डेट कर रहे हैं। विनी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। पेशे से विनी एक फार्मासिस्ट हैं और मेलबर्न की रहने वाली हैं, जो वास्तव में क्रिकेटर का जन्म स्थान है। बहरहाल, अब कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहनी 5,700 रुपए की टी-शर्ट, कूल लुक में आईं नजर)

Glenn Maxwell with his wife Vini Raman

29 मार्च 2022 को ग्लेन और विनी ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक पोस्ट में ग्लेन अपनी लेडीलव के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, “हमारी मेहंदी नाइट में कुछ मैजिकल मोमेंट्स।”

Glenn Maxwell with his wife Vini Raman

Glenn Maxwell with his wife Vini Raman

इसके अलावा ग्लेन और विनी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी से एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए पोज दे रहे हैं। कपल ने इस फोटो को कैप्शन दिया है, “उथल-पुथल के बीच एक शांत पल।” लुक की बात करें तो, विनी पेस्टल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पेस्टल ब्लू कुर्ते और व्हाइट पायजामे में ग्लेन भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट के परिवार से मिलने पहुंचीं शमिता शेट्टी, फैंस ने कहा- 'बेस्ट सरप्राइज')

इससे पहले, कपल की तमिलियन शादी की झलकियां सामने आई थीं। एक वीडियो में ग्लेन मैक्सवेल अपनी लेडीलव विनी रमन को वरमाला पहनाते हुए काफी एक्साइटेड दिख रहे थे और मस्ती में डांस कर रहे थे, जबकि एक तस्वीर उनकी शादी के दौरान की थी। अपनी तमिलियन शादी में ग्लेन मैक्सवेल जहां गोल्डन कलर की शेरवानी में एक दम देसी मुंडे लग रहे थे, वहीं रेड कलर की पारंपरिक साड़ी में विनी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Glenn Maxwell tamilian wedding

18 मार्च 2022 को ग्लेन और विनी ने व्हाइट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। व्हाइट कलर के गाउन में जहां विनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ग्लेन ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी जच रहे थे।

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

(ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने भतीजी सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में की बात, कहा- 'चारों तरफ खुशखबरी है')

फिलहाल, आपको ग्लेन और विनी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.