अवनीत कौर ने 21वें बर्थडे से पहले खरीदा 'बरबेरी' ब्रांड का 1 लाख रुपए का बैग, देखें तस्वीरें

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने लिए एक बेहद महंगा हैंडबैग खरीदा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अवनीत कौर ने 21वें बर्थडे से पहले खरीदा 'बरबेरी' ब्रांड का 1 लाख रुपए का बैग, देखें तस्वीरें

'अलादीन: नाम तो सुना होगा' फेम अवनीत कौर (Avneet Kaur) तब से अपने सपनों को साकार कर रही हैं, जब से वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी हैं। अवनीत, जल्द ही 13 अक्टूबर 2022 को 21 साल की होने वाली हैं। इससे पहले वह अपने बर्थडे शॉपिंग में बिजी हैं। हाल ही में, अवनीत ने खुद को 'बरबेरी' का हैंडबैग प्री-बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

avneet kaur

पहले तो ये जान लीजिए कि, अवनीत कौर ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'मर्दानी', 'मर्दानी 2' में काम किया है। फिल्म में वह रानी की भांजी 'मीरा' के रोल में दिखाई दी थीं। इसके अलावा, व​ह नवाजुद्दीन की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आई थीं। अवनीत टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपार दौलत और शोहरत कमाई है। वह हर नए दिन कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ रही हैं। 

avneet kaur

(ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 16': सलमान खान ने 1,000 करोड़ रुपए की फीस के पीछे की बताई सच्चाई)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का बैग। दरअसल, महंगी चीजें खरीदना पसंद करने वाली अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं और अपने सभी प्रशंसकों के साथ साझा किया कि उन्होंने अपने जन्मदिन के उपहार के रूप में अपना पहला 'बरबेरी' बैग खरीदा है। बरबेरी मिनी टू-टोन कैनवास और लेदर पॉकेट बैग की कीमत 1,350 डॉलर यानी लगभग 1 लाख रुपए है। अवनीत ने अपने बैग कलेक्शन में अब तक का सबसे अद्भुत और प्यारा बैग दिखाया।

avneet

अवनीत के पास एक बड़ा बैग कलेक्शन है और उन्होंने अपने बैग कलेक्शन को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और अब उनके बैग कलेक्शन में एक नया बैग एड हो गया है। अभिनेत्री ने अपने नए बैग के साथ एक गॉगल्स और एक 'बरबेरी' वॉलेट भी खरीदा है।

avneet

यह पहली बार नहीं है, जब अवनीत ने कुछ महंगा खरीदा है, इस साल की शुरुआत में अवनीत ने एक नई 'रेंज रोवर' कार खरीदी थी। अवनीत ने एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें वह अपनी सपनों की कार के साथ पोज देती नजर आ रही थीं और उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, ''यह मेरे सपनों के सच होने का वर्ष है। #2022 #bucketlist #anotherone #blessed।''

(ये भी पढ़ें- आशा पारेख ने इस व्यक्ति से जिंदगी भर किया प्यार, लेकिन नहीं की शादी, खुद बताई थी इसकी वजह)

फिलहाल, हमें एक्ट्रेस के बर्थडे की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको अवनीत का हैंडबैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.