बिपाशा और जन्नत की डिलीवरी एक साथ चाहते हैं अयाज खान, जाहिर की फीलिंग्स

हाल ही में, टीवी एक्टर अयाज खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पत्नी जन्नत और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्रेंसी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

बिपाशा और जन्नत की डिलीवरी एक साथ चाहते हैं अयाज खान, जाहिर की फीलिंग्स

बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द पापा बनने वाले हैं। वहीं, उनके दोस्त अयाज खान (Ayaz Khan) भी डैडी बनने के लिए एकदम तैयार हैं। जहां करण सिंह ग्रोवर की पत्नी नवंबर में, तो वहीं अयाज खान की पत्नी जन्नत दिसंबर में बेबी को जन्म देंगी। हाल ही में, अयाज खान ने अपनी पत्नी और बिपाशा बसु की डिलीवरी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

ayaz khan

दरअसल, 'ईटाइम्स' से एक खास बातचीत में अयाज खान ने बताया कि उन्होंने हमेशा करण सिंह ग्रोवर से बच्चे की प्लानिंग साथ में करने की बात की थी। हालांकि, वह मजाक में ऐसा कहते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जो बातें हंसी-मजाक में कहीं वह सच हो जाएंगी।

ayaz khan

करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू में कही ये बात

आगे अयाज ने अपने फादरहुड पर बात करते हुए कहा, ''जैसा कि सभी जानते हैं, हम चारों बेहद करीब हैं और मुझे लगता है कि एक ही समय में बच्चे होने से जीवन आसान हो जाएगा। हम एक ही दौर से गुजरेंगे। फिर चाहे परिवार की छुट्टियां हो या फिर बच्चों का स्कूल। हम एक-दूसरे को फादरहुड के बारे में सलाह देते रहते हैं।''

ayaz khan

अयाज ने आगे बताया कि करण और वह डैडी की ड्यूटी समेत कई चीजों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा, ''हम दोनों ही फादरहुड, बच्चों और हमारे पास मौजूद इनपुट्स के बारे में बात करते हैं। हमें अपनी पत्नियों की देखभाल कैसे करनी चाहिए और हमें हर फेज का सामना कैसे करना है।''

ayaz khan

बिपाशा बसु ने मैटरनिटी शूट से नई फोटो की शेयर, गोल्डन शिमरी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बता दें कि 22 अक्टूबर 2022 को अयाज खान ने अपनी पत्नी जन्नत खान के लिए गोद भराई फंक्शन का आयोजन किया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी शामिल हुए थे। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फंक्शन की कुछ प्यारी झलकियां शेयर की थीं। तस्वीरों में जहां बिपाशा ब्लू कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जन्नत पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। 

ayaz khan

खैर, हमें तो बिपाशा और जन्नत दोनों के बेबी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आप अयाज के इस इंटरव्यू पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.