बबीता फोगाट ने बताया अपने बेबी बॉय का नाम, शेयर की क्यूट तस्वीर

भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है और उसका नाम बताया है। आइए आपको बताते हैं दंगल गर्ल के बेटे का नाम।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बबीता फोगाट ने बताया अपने बेबी बॉय का नाम, शेयर की क्यूट तस्वीर

एक मां का अपने बच्चों से सबसे गहरा रिश्ता होता है। जब एक महिला मां बनती है, तो उसे दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान मिलता है। वह अपनी कोख में 9 महीनों तक अपने बच्चे को रखती है और इन 9 महीनों में अनगिनत हसीन पलों का एहसास करती है। जब वह अपने बच्चे को जन्म देती है, तो उसे ऐसा लगता है कि मानों दुनिया की सारी खुशियां मिल गई हों। स्वर्ण पदक विजेता पहलवान से राजनेता बनी बबीता फोगाट (Babita Phogat) भी इन दिनों हर पल मदरहुड एक्सपीरियंस का आनंद ले रही हैं। बबीता ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से दंगल गर्ल की पूरी जिंदगी बदल गई है। इसी बीच अब बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने क्यूट बेटे की एक फोटो शेयर की है और उसका नाम बताया है। आइए आपको बताते हैं दंगल गर्ल के बेटे का नाम।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग संग 1 दिसंबर 2019 को अपने पैतृक गांव बलाली में शादी रचाई थी। इस कपल की शादी कई मायनों में खास थी। बबीता और सुहाग की शादी में महज 21 बाराती शामिल हुए थे, जिस वजह से इनकी शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। बबीता और सुहाग की शादी में महज करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके अलावा बबीता और विवेक ने अपनी शादी में सात की बजाय आठ फेरे लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। कपल ने आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ को समर्पित किया था। जिस वजह से तमाम लोगों ने बबीता और विवेक की तारीफें की थीं। वहीं, अब दोनों पैरेंट्स बन चुके हैं और अपने बेटे के साथ अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने दिसंबर में ही कर ली थी शादी! रिपोर्ट में किया जा रहा दावा)

आइए अब आपको बबीता फोगाट का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, बबीता फोगाट ने 25 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि उनका क्यूट बेटा सो रहा है और इस दौरान बबीता के नन्हे बेटे के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर के साथ बबीता ने कैप्शन में लिखा है, ‘यह युवराज है। दुनिया में आपका स्वागत है। जब आप अपने द्वारा बनाए गए जीवन को देखते हैं। तो लाइफ एक सर्कल की तरह घूम जाती है।’ बबीता फोगाट द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बबीता ने अपने बेटे युवराज का ऑफिशियल इंस्टाग्रााम अकाउंट भी बना दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में @bavekyuvrajsuhag के जरिए दी है। इस अकाउंट से उनके बेटे की सेम यही तस्वीर शेयर की गई है और कई लोगों ने इस अकाउंट को फॉलो भी किया है। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग मालदीव में बिता रहीं रोमांटिक टाइम, एक्ट्रेस ने शेयर कीं झलकियां)

इससे पहले, 25 जनवरी 2021 को बबीता फोगाट के पति विवेक सुहाग ने एक फैमिली फोटो शेयर की थी और लोगों को बताया था कि वह पिता बन गए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बबीता फोगाट ने अपने नन्हे बेटे को गोद में लिया है और उनके बगल में विवेक बैठे हैं। ये तस्वीर अस्पताल की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘सपनों में विश्वास किया करो, क्योंकि सपने सच होते हैं। हमारा सपना हमारे साथ नीले कपड़े पहने हुए हैं।’ इस फोटो के सामने आते ही उनके पास बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया था। बबीता को उनके फैन्स संग कई सेलिब्रिटीज़ ने बेटे के जन्म पर शुभकामनाएं दी थीं। (ये भी पढ़ें: अली गोनी ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ कश्मीर में मनाया अपना बर्थडे, एक्ट्रेस बोलीं- 'मेरा हीरो')

ऐसे हुई थी बबीता-विवेक की पहली मुलाकात

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता-विवेक की पहली मुलाकात साल 2014 में हरियाणा के सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में हुई थी। यहां दोनों नेशनल शिविर में हिस्सा लेने आए थे। बबीता फोगाट जहां कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं, वहीं विवेक सुहाग भी देश के लिए पहलवानी करते हैं। बबीता ने अपने हसबैंड विवेक से मुलाक़ात के बारे में ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘हमारी पहली मुलाकात दिल्ली के एक होटल में हुई थी, जहां रेसलर्स का एक इवेंट चल रहा था। बस वहीं हमारी दोस्ती हो गई। हम काफी समय तक संपर्क में रहे और फिर हमें धीरे-धीरे एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। मुझे पसंद है कि कैसे वो मुंह पर हर बात बोल देते हैं, पर दूसरों की बहुत इज्जत करते हैं।’

फिलहाल, बबीता फोगाट और विवेक सुहाग अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। तो आपको बबीता फोगाट के बेटे का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.