बॉलीवुड के 10 मशहूर खलनायकों की खूबसूरत बीवियां, जो खुद को रखती हैं लाइमलाइट से दूर

बॉलीवुड में कई अभिनेता हैं, जो विलेन का किरदार निभाकर लोकप्रिय हो गए। आज की इस स्टोरी में हम आपको उनकी पत्नियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्हें कम ही लोग पहचानते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में..

img

By Prakash Joshi Last Updated:

बॉलीवुड के 10 मशहूर खलनायकों की खूबसूरत बीवियां, जो खुद को रखती हैं लाइमलाइट से दूर

कोई भी बॉलीवुड फिल्म बिना किसी विलेन के अधूरी मानी जाती है। दर्शकों को फिल्में देखने का मजा तब आता है, जब उसमें विलेन हो। कुछ फिल्मों में तो विलेन का किरदार हीरो के किरदार से भी ज्यादा प्रभावशाली होता है। पहले की कुछ फिल्मों पर नजर डालेंगे तो आपको कई ऐसे अभिनेता मिल जाएंगे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर विलेन के किरदार को जीवंत कर दिया। इन अभिनेताओं ने निगेटिव रोल को इस कदर निभाया कि इनकी पहचान ही विलेन के तौर पर होने लगी। बॉलीवुड के हीरो और उनकी पत्नियों के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन आज की इस स्टोरी में हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मशहूर विलेन और उनकी धर्म पत्नियों से मिलवा रहे हैं..

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) बॉलीवुड के एक पॉपुलर विलेन रह चुके हैं। उनकी दमदार आवाज और स्टाइल लोगों को आज भी याद है। फिल्म ‘अग्निपथ’ में डैनी ने ‘कांचा चीना’ का किरदार इतने जबरदस्त तरीके से निभाया था कि आज भी इस किरदार के बारे में सोच कर लोगों की रूह कांप जाती है। डैनी डेन्जोंगपा ने 1990 में गावा से शादी रचाई थी। जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं, उनकी पत्नी गावा डेन्जोंगपा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम रिनजिंग डेन्जोंगपा और पेमा डेन्जोंगपा है।

कबीर बेदी

कबीर बेदी (Kabir Bedi) भी अपने समय में बॉलीवुड के मशहूर विलेन रह चुके हैं। फिल्म ‘यलगार’ और ‘कोहराम’ में कबीर बेदी ने कमाल का अभिनय किया था। केवल भारत में ही नहीं, कबीर बेदी हॉलीवुड में भी मशहूर हैं। हॉलीवुड स्टार जेम्स बांड की फिल्म ‘ऑक्टोपसी’ में कबीर बेदी ने विलेन का रोल निभाया था, जिस वजह से उन्हें विदेशों में भी अच्छी-खासी पहचान मिली थी। कबीर बेदी की कुल 4 शादियां हुई हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी परवीन दुसांज हैं।

गुलशन ग्रोवर

बॉलीवुड में गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) को ‘बैडमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। गुलशन ग्रोवर ने एक दो नहीं, बल्कि कई हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। गुलशन ग्रोवर फिल्म ‘मोहरा’, ‘राम लखन’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘सर’ जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं। इन सभी फिल्मों में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। गुलशन ग्रोवर की पहली शादी 1998 में फिलोमिना ग्रोवर से हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया था, जिसके बाद 2001 में उन्होंने कशिश ग्रोवर से दूसरी शादी रचाई। गुलशन ग्रोवर की दूसरी शादी ने भी एक साल में ही दम तोड़ दिया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे भाई-बहनों की जोड़ियां जो दिखते हैं एक-दूसरे की कार्बन कॉपी)      

प्रकाश राज

प्रकाश राज (Prakash Raj) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी मशहूर विलेन हैं। बॉलीवुड की बात करें तो फिल्म ‘सिंघम’, ‘दबंग 2’ और ‘मुंबई मिरर’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है। प्रकाश राज ने 2010 में पोनी वर्मा से शादी की है। इससे पहले उनकी शादी ललिता कुमारी से हुई थी। प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा लुक्स के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

अमजद खान

बॉलीवुड के चर्चित खलनायकों की बात हो और अमजद खान (Amjad Khan) का नाम न आये, भला ऐसा हो सकता है क्या! फिल्म ‘शोले’ में अमजद खान ने विलेन का यादगार किरदार निभाया था। अपने 20 साल के एक्टिंग करियर में अमजद खान अधिकतर निगेटिव किरदारों में ही नजर आये। अमजद खान की शादी 1972 में शेहला खान से हुई थी। शेहला से उनके तीन बच्चे हुए, जिनके नाम शदाब खान, सीमाब खान और अहलम खान है। हालांकि, अमजद खान का 27 जुलाई 1992 में निधन हो गया था।

अमरीश पुरी

भले ही अमरीश पुरी (Amrish Puri) कई फिल्मों में पिता का किरदार निभा चुके हों, लेकिन फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में ‘मोगैंबो’ के रोल के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अपनी दमदार आवाज और अभिनय से अमरीश पुरी ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उनके खाते में आज बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं। बात करें पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने 1957 में उर्मिला दिवेकर से शादी की थी, जिनसे उनके नम्रता पुरी और राजीव पुरी नाम के दो बच्चे हैं। हालांकि, अमरीश पुरी का 12 जनवरी 2005 को निधन हो गया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की 10 ऐसी ननंद-भाभी की जोड़ियां, जो आपस में कभी नहीं झगड़ती)   

प्रेम चोपड़ा

फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय खलनायकों की लिस्ट में अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) का भी नाम आता है। प्रेम चोपड़ा का पॉपुलर डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’ आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। प्रेम चोपड़ा ‘तीसरी मंजिल’ और ‘उपकार’ जैसी फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार निभाकर लोगों को डराने में कामयाब साबित हुए थे। 1969 में प्रेम चोपड़ा की शादी उमा चोपड़ा से हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। प्रेम चोपड़ा के बच्चों के नाम प्रेरणा चोपड़ा, पुनीता चोपड़ा और रकिता चोपड़ा है।

रंजीत

अपने फिल्मी करियर में रंजीत (Ranjeet) ने इतने ‘रेप सींस’ किये हैं कि महिलाएं आज भी उनका नाम सुन कर डर जाती हैं। हालांकि, इस बात में भी कोई शक नहीं कि रंजीत भी बॉलीवुड के एक नामचीन विलेन रह चुके हैं। भले ही रंजीत ने बड़े पर्दे पर बड़े-बड़े कांड किये हों, लेकिन असल जिंदगी में ये ‘वन वुमन मैन’ हैं। रंजीत अपनी पत्नी अलोका बेदी के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस कपल के दिव्यांका और चिरंजीव नाम के दो बच्चे भी हैं।

सदाशिव अमरापुरकर

सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar) इस दुनिया में न रहते हुए भी अपने द्वारा निभाए गए निगेटिव किरदारों की वजह से अमर हो गए हैं। फिल्म ‘अर्द्ध सत्य’ में सदाशिव अमरापुरकर ने जिस तरह से विलेन के किरदार को बखूबी निभाया था, वह लोगों को आज भी याद है। सदाशिव अमरापुरकर ने कई हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। उन्होंने सुनंदा करमारकर से 1973 में शादी रचाई थी। सदाशिव अमरापुरकर की बेटी का नाम रीमा अमरापुरकर है।

मुकेश ऋषि

न केवल बॉलीवुड में, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में भी मुकेश ऋषि (Mukesh Rishi) बतौर खलनायक काम कर चुके हैं। फिल्म ‘गुंडा’ में उनके द्वारा निभाया गया ‘बुल्ला’ का किरदार उनके जीवन के बेहतरीन परफॉरमेंस में से एक है। अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद मुकेश ऋषि काम के लिए फिजी चले गए थे, जहां उनकी मुलाकात केशनी से हुई थी। कुछ दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी रचा ली थी। इस कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम राघव ऋषि है। (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी: गर्भवती पत्नी को छोड़ एक्ट्रेस के हुए राज कुंद्रा, ऐसी है कहानी)   

विलेन के रूप में नाम कमाने वाले इन अभिनेताओं की सफलता के पीछे उनकी पत्नियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे में लाइमलाइट में रहने की बारी अब इनकी पत्नियों की है। तो हमारी ये स्टोरी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।

 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.