बंगाली दुल्हन ने पहना डिजाइनर तरुण तहिलियानी का सी-ग्रीन कलर का लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

इस स्टोरी में हम आपको उस बंगाली दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सफ़ेद चूड़े ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

img

By Kanika Singh Last Updated:

बंगाली दुल्हन ने पहना डिजाइनर तरुण तहिलियानी का सी-ग्रीन कलर का लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान

शादी केवल एक दिन की होती है, लेकिन इसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। सिर्फ शादी के दिन के लिए ही नहीं, बल्कि प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फेस्टिवल की तैयारी के लिए भी काफी प्लानिंग की जरूरत होती है। लेकिन तब क्या होता है, जब आप खुद एक वेडिंग प्लानर हों? फिर तो आपको हर चीज की तैयारी ऐसे करनी पड़ती है कि, हर कोई इस शादी को हमेशा के लिए याद रखे। सजावट से लेकर खाना, शादी के कपड़े, गहने और मेकअप तक, सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए।

wedding day

जब एक लड़की एक ऐसे इंसान से शादी करती है, जो पूरी तरह से अलग संस्कृति से ताल्लुक रखता है और उन दोनों की परंपराएं एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं, तब वे दोनों ही एक-दूसरे की संस्कृतियों को अपनाते हैं और अपनी शादी में दोनों की परंपराओं को फॉलो करते हैं। हम आपको एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी काफी रोचक है।

शादी का दिन

दुल्हन शोना चक्रवर्ती ने अपने आर्मी कैप्टन बॉयफ्रेंड अंकुर गुप्ता से हैदराबाद में शादी की थी। दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप 'टिंडर' पर हुई थी। कपल ने अपनी शादी हिंदू परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार की थी। उनकी शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर मिंटू सरना ने की थीं। अपनी शादी के लिए शोना ने एक समुद्री हरे रंग का लहंगा चुना था, जिसे उन्होंने लाल दुपट्टे और तांबे के वर्क वाले ब्लाउज के साथ पहना था। उनके लहंगे पर भारी कढ़ाई की गई थी। ये लहंगा डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था।

शोना ने अपने लुक को हैवी चोकर, लॉन्ग नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, सफेद चूड़ा, मांग टीका और नथ के साथ पूरा किया था। मेकअप के लिए उन्होंने पिंक आईशैडो, ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक चुनी थी और सॉफ्ट कर्ल्स करके अपने बालों को खुला रखा था। वहीं, उनके पति अंकुर गुप्ता ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी और इसे मोतिहार के साथ कैरी किया था। इन दोनों के खूबसूरत आउटफिट्स के साथ-साथ शादी में सजावट के प्रॉप्स भी काफी पसंद किए जा रहे थे। झूमर, लैंप, क्रिस्टल प्रॉप्स और फ्लोरल अरेंजमेंट जैसे एलिमेंट्स ने इसमें चार-चांद लगा दिए थे।

हल्दी और चूड़ा सेरेमनी

haldi and chooda ceremony

शोना एक बंगाली दुल्हन थीं और अपनी हल्दी और चूड़ा सेरेमनी के लिए उन्होंने बंगाली और उत्तर भारतीय विरासत दोनों के फ्यूजन को मिलाकर कपड़े पहने थे। घर की सभी औरतों ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिनका बॉर्डर सफेद था (ये बंगाली कल्चर में किसी खास मौके पर पहनी जाने वाली साड़ियां हैं), जबकि पुरुषों ने धोती-कुर्ता पहना था। इस मौके पर शोना ने लाल साड़ी पहनी थी, वहीं अंकुर ऑफ-व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे।

इस दौरान शोना ने अपना मुकुट और अंकुर ने अपना टॉपर फ्लॉन्ट किया था। शायद कुछ लोग ये नहीं जानते होंगे कि, मुकुट और टॉपर एक बंगाली दुल्हन और दूल्हे के उनके वेडिंग-डे पर पहने जाने वाले हेड-गियर हैं। इसके साथ ही चारों तरफ पीले रंग की सजावट ने ड्रेस कोड की खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। वहां उनके प्रवेश करने पर सभी ने पंखुड़ियों की बौछार करके दोनों का स्वागत किया और साथ ही ढोलवालों ने सबकी एनर्जी को और बढ़ा दिया था। हल्दी समारोह के बाद चूड़ा और कलीरे की रस्में की गईं थीं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने पहना आइवरी कलर का लहंगा, यूनिक ब्लाउज और गुलाबी चूड़े में दिखीं सुंदर)

संगीत की शाम

sangeet ceremony

संगीत की शाम को नाइटक्लब में बदल दिया गया था, जहां लाइट टोन्ड डेकोर, बड़ी एलईडी स्क्रीन, क्रिस्टल और फूलों के एनिमेटेड ग्राफिक्स लगे हुए थे। संगीत की शाम के लिए दुल्हन ने फैशन डिजाइनर सीमा गुजराल का हाथीदांत की कढ़ाई वाला लहंगा पहना था, वहीं उनके दुल्हे ने काले रंग के टक्सीडो के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी।

शोना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, पिंक आईशैडो और सॉफ्ट कर्ल्ड बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। संगीत में दोनों के परिवार वालों ने एक से बढ़कर एक परफॉरमेंस दी और अंत में अंकुर ने शोना को एक सरप्राइज प्रपोजल दिया, जिसका सपना हर लड़की देखती है।

मेहंदी समारोह

mehendi ceremony

मेहंदी समारोह के लिए कपल के दोस्तों ने काफी तैयारियां की थीं। इस मौके पर शोना ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने एक ग्रीन ब्लाउज़ और पीले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी नेकलेस और माथा पट्टी पहनी थी और अपने बालों को खुला छोड़ा था। सफेद कुर्ता-पायजामा सेट में उनके सपनों के राजकुमार अंकुर भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे पीले रंग के बंदगला जैकेट के साथ स्टाइल किया था।

(ये भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में दुल्हन दिखीं राजकुमारी, नए डिजाइन की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद)

हालांकि, इस तरह की शादी, जो कई संस्कृतियों और परंपराओं के अनुसार होती है, वो देखने लायक होती है। फिलहाल, हमें इस दुल्हन और उनके दुल्हे के आउटफिट्स बहुत अच्छे लग रहे थे। क्या आपको भी इनका लुक पसंद आया? हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.