'स्मार्ट जोड़ी' में भाग्यश्री के पति हिमालय ने शादी की पहली रात का मजेदार किस्सा किया शेयर

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी ने रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में अपनी वेडिंग नाइट के एक मजेदार किस्से का खुलासा किया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'स्मार्ट जोड़ी' में भाग्यश्री के पति हिमालय ने शादी की पहली रात का मजेदार किस्सा किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद ही हिमालय दासानी (Himalay Dasani) से शादी कर ली थी। अब दोनों ने साथ में रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में हिस्सा लिया है। शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दोनों ने अपनी शादी की रात का एक मजेदार किस्सा सबके सामने बताया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

bhagyashree

भाग्यश्री और हिमालय ने साल 1990 में शादी की थी। इनकी शादी को 30 साल से ज्यादा का समय हो गया है, मगर दोनों आज भी ऐसे लगते हैं जैसे कल ही इनकी शादी हुई हो। शो में हिमालय दासानी ने भाग्यश्री के साथ शादी के बाद अपनी पहली रात का खुलासा किया। जब उन्होंने इस बारे में बताना शरू किया, तो लोगों को लगा कि, ये कोई रोमांटिक किस्सा होगा, लेकिन ये काफी फनी सिचुएशन निकली, जिसे सुनकर हर कोई सेट पर जोर-जोर से हंसने लगा।

bhagyashree

(ये भी पढ़ें-रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग 'मर्सिडीज मेबैक' लग्जरी कार के साथ लंच डेट पर हुईं स्पॉट)

भाग्यश्री और हिमालय ने शो में 'दिल दीवाना' और 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर परफॉर्म किया, जिसके बाद हिमालय ने अपनी वेडिंग नाइट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, जब वो बेडरूम में गए तो, वो अपनी नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। उन्हें उम्मीद थी कि, वो जाकर उनका घूंघट उठाएंगे। मगर हुआ उसका उल्टा। उन्होंने बताया, ''जब मैं कमरे में गया तो ये अपने स्लीपवेयर में बैठी थीं और कहतीं हैं, 'हैलो बेब्स'।'' ये सुन एक्ट्रेस ने कहा कि, वो सोना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा था।

(ये भी पढ़ें-शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में की बात, कहा- 'वो मुझे हमेशा खुश देखना चाहते थे')

शो के पहले एपिसोड में हिमालय और भाग्यश्री की इस स्मार्ट जोड़ी ने साल 1990 के उन दिनों को याद किया था, जब एक्ट्रेस ने हिमालय से शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि, उनके माता-पिता उनके रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। फिर भी उन्होंने अपने पति से शादी कर ली थी।

bhagyahsree

बता दें कि, हिमालय और भाग्यश्री की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या जैसे करीबी लोग शामिल हुए थे। उनके दो बच्चे अभिमन्यु दासानी और अवंतिका दासानी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया है।

bhagyashree

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने बेटे अनमोल की शादी में बहनों संग किया था डांस, अब शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें)

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Star Plus)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.