भारती सिंह बनीं मां: बे​टे को दिया जन्म, पति हर्ष ने प्रेग्नेंसी शूट से शेयर की प्यारी फोटो

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह मां बन चुकी हैं। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह बनीं मां: बे​टे को दिया जन्म, पति हर्ष ने प्रेग्नेंसी शूट से शेयर की प्यारी फोटो

मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने बच्चे को जन्म दिया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पहली बार एक रियलिटी शो के सेट पर मिले थे, जहां भारती एक कॉमेडियन थीं और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने हैं। 

bharti

कुछ अफवाहें थीं कि, कपल ने कुछ दिनों पहले ​ही एक बच्ची को जन्म दिया था और उन्हें हर तरफ से कुछ बधाई संदेश भी मिलने लगे थे। हालांकि, कॉमेडियन ने अटकलों पर सफाई दी थी। अब आखिरकार वे एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं।

bharti singh

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा मां मीरा राजपूत संग फूल खरीदती आईं नजर, क्यूट दिखी मां-बेटी की जोड़ी)

दरअसल, 3 अप्रैल 2022 को हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारती को टैग करते हुए अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में कपल को सफेद ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए नीले रिबन से सजी एक टोकरी पकड़े देखा जा सकता है। फोटो के ऊपर ब्लू कलर में, 'य​​ह एक लड़का है' लिखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "यह एक लड़का है।"

haarsh

बीते दिनों, एक साक्षात्कार में भारती ने बच्चे के जन्म की अफववाह पर बात करते हुए कहा था कि, "मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों से संदेश और फोन आ रहे हैं। ऐसी खबर है कि, मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है। लेकिन यह सच नहीं है। मैं 'खतरा खतरा' के सेट पर हूं। यहां 15-20 मिनट का ब्रेक है तो मैंने सोचा, मैं लाइव आकर ये बता दूं कि, मैं अभी भी काम कर रही हूं।" 

bharti

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर किया किस, फैन ने पूछा-'बेटी को कब दिखाओगे?')

भारती ने आगे कहा था, "मुझे डर लग रहा है। मेरी डिलीवरी डेट नजदीक है। हर्ष और मैं बच्चे के बारे में बात करते हैं।" भारती ने बताया था कि, उन्हें लगता है उनका बच्चा बहुत फनी होने वाला है, क्योंकि वे दोनों फनी हैं। अंत में उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा था कि, वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और हर्ष या उनके द्वारा बड़ी खबर की घोषणा करने की प्रतीक्षा करें।

bharti

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने दिखाई 'ससुराल' वाले घर की झलक, कहा- 'पिया और पिया के घर को मिस कर रही हूं')

फिलहाल, हम भी नए-नवेले माता-पिता भारती और हर्ष को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.