भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने लक्ष्य संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस के सवालों के दिए जवाब

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे लक्ष्य के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के पूरे दिन के शेड्यूल के बारे में बता रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने लक्ष्य संग शेयर किया क्यूट वीडियो, फैंस के सवालों के दिए जवाब

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) इन दिनों अपने पैरेंटहुड फेज को एंजॉय कर रहे हैं। सेलेब कपल ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। अब हर्ष और भारती की दुनिया सिर्फ अपने बेटे के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे हैं। 

bharti singh

पहले ये जान लीजिए कि, भारती और हर्ष ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य के आने के बाद माता-पिता बना। अब दोनों अपने बेटे के साथ अक्सर क्यूट मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

bharti singh

12 जुलाई 2022 को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे लक्ष्य के साथ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरें उनके फैमिली फोटोशूट की थीं, जिनमें तीनों व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे थे। जहां सफेद चिकनकारी कुर्ती में भारती बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं हर्ष ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। इनके अलावा उनका बेटा सफेद कपड़े में लिपटा नजर आ रहा था और बहुत क्यूट लग रहा था। तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने लिखा था, "मिलिए हमारे बेटे लक्ष्य से। गणपति बप्पा मोरिया।"

harsh

bharti singh

अब बात करते हैं भारती के लेटेस्ट वीडियो की, जिसमें वह अपने पति हर्ष और बेटे लक्ष्य के साथ नजर आ रही हैं। भारती और हर्ष ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल 'LOL (Life of Limbachiyaa’s)' पर 'गोला के संग सवाल जवाब' के टाइटल के साथ शेयर किया है। वीडियो में नए माता-पिता ने अपने बेटे लक्ष्य के बारे में फैंस द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। यह एक बहुत ही मजेदार वीडियो था और कहने की जरूरत नहीं है कि, भारती और हर्ष ने अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ वीडियो को और ज्यादा देखने लायक बना दिया था। वीडियो की शुरुआत भारती द्वारा अपने बेटे को शूटिंग के लिए तैयार करने से होती है। उन्हें लक्ष्य के बालों में कंघी करते देखा जा सकता है। फिर, वीडियो में हर्ष की एंट्री होती है और वह अपने बेटे को किस करना शुरू कर देते हैं, जिससे भारती चिढ़ जाती हैं। यहां देखें वह वीडियो।

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा की बेटी जियाना के हाथ-पैर और मुंह में हो गए हैं छाले, भावुक मां ने बयां किया दर्द)

जब कपल के एक फैन ने पूछा कि, आपका बेटा किसके जैसा दिखता है, तो इस पर भारती ने कहा कि, उनका बेटा बिल्कुल उनके जैसा गोल-मटोल और सुपरक्यूट है। इसके बाद हर्ष कहते हैं कि, लक्ष्य भले ही भारती जैसे दिखते हैं, लेकिन बुद्धि और धैर्य में बिल्कुल अपने पिता जैसे यानी हर्ष जैसे हैं। इसके बाद कपल ने लक्ष्य के खाने के बारे में बताया कि, लक्ष्य मां का दूध पीने के साथ कुछ अच्छी हेल्दी चीजें खाते हैं। भारती और हर्ष ने यह भी बताया कि, उनका बच्चा रात में शांति से सोता है और हर सुबह 9:30 बजे उठता है।

laksh

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने रणबीर के 'जुड़वा बच्चे' वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'मुझे बाद में पता चला')

वीडियो में आगे भारती और हर्ष ने खुलासा किया कि, उनका बच्चा लक्ष्य दिन में अपने पिता के साथ रहता है और रात में मां उन्हें संभालती है। इसके बाद जब एक फैन ने उनसे पूछा कि, उनका बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा? इस पर भारती ने कहा कि, ये लक्ष्य की मर्जी होगी कि, वह क्या बनना चाहते हैं। वहीं, हर्ष ने कहा कि, वह चाहते हैं कि, उनका बेटा एक अच्छा इंसान बने। वीडियो के अंत में हर्ष और भारती कहते हैं कि, वह अपने पैरेंटहुड के इस फेज को एंजॉय कर रहे हैं। 

bharti singh

(ये भी पढ़ें- कृति सेनन को उनके 'शहजादे' कार्तिक आर्यन ने किया बर्थडे विश, शेयर की क्यूट तस्वीर)

फिलहाल आपको भारती और हर्ष का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.