भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के निकनेम का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया वर्तमान में अपना पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। भारती अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी इस जर्नी को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक नए वीडियो में भारती ने अपने बेटे के निकनेम का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

bharti

पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी घोषणा उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए की थी। फोटो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा था, 'लड़का हुआ है'।

bharti

(ये भी पढ़ें-'कुमकुम भाग्य' फेम एक्टर गौतम नैन बने पिता, अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर बताया बेटे का नाम)

अब बात करते हैं भारती के बेटे के निकनेम की। दरअसल, भारती अपने व्लॉग पर निजी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अस्पताल से छुट्टी मिलने और अपने बच्चे का स्वागत करने का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कॉमेडियन ने खुलासा किया कि,वो और उनके पति हर्ष अपने बेटे को प्यार से 'गोला' बुलाते हैं। जी हां, भारती और हर्ष अपने बेबी बॉय को 'गोला' कहते हैं। भारती ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा, “वह एकदम गोलू-मोलू हैं, इसलिए हम उसे 'गोला' बुलाते हैं।''

bharti

भारती ने आगे अपने बिजी शेड्यूल के बारे में बात की और बताया कि, उनके बेटे के जन्म से पहले थोड़ा भी शोर उन्हें परेशान कर देता था, लेकिन अब माता-पिता बनने के बाद दोनों एक साथ समय पर उठते हैं, हर दो घंटे में अपने बेटे को खाना खिलाते हैं, डायपर बदलते हैं और ऐसा करने से उन्हें गुस्सा नहीं आता।''

bharti

(ये भी पढ़ें- मिलिंद गाबा-प्रिया बेनिवाल के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें, मीका सिंह और सपना चौधरी भी आए नजर)

बेबी के रूम की भी दिखाई झलक

वीडियो में भारती ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी बॉय के रूम की झलक भी दिखाई है। उनका पूरा घर ब्लू और व्हाइट कलर के बैलून से सजाया गया था। इसके साथ ही घर में कई जगह ऐसे बैलून भी दिखे, जिसके ऊपर बेबी बॉय लिखा हुआ है। इसके अलावा बेबी के बेड के ऊपर सॉफ्ट टॉय रखे नजर आए।

bharti

सेकेंड बेबी का दिया हिंट

सेकेंड बेबी के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा, "अब हम समझ गए हैं कि, हमारे माता-पिता हमें बिना शर्त प्यार कैसे करते हैं। यह एक खूबसूरत एहसास है। हम घंटों अपने बेटे को घूरते रहते हैं और उनके चेहरे के भावों को देखकर चकित रह जाते हैं।" इसके साथ ही वीडियो में हम सुन सकते हैं कि, भारती ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि, ''अगली बार भी हम यहीं आएंगे।'' इसका मतलब ये है कि, भारती और हर्ष अपना दूसरा बेबी भी प्लान करेंगे। यहां देखिए वो वीडियो।

इससे पहले, 9 अप्रैल 2022 को भारती ने अपने बेटे के जन्म के पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही थीं। इन फोटोज में भारती को मैरून कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था। यहां देखिए वो फोटोज।

bharti

bharti

(ये भी पढ़ें- राघव जुयाल के भाई यशस्वी ने की IPS रचिता ज्वेल संग सगाई, डांसर ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, हमें भारती और हर्ष के बेटे की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको इनके बेटे का निकनेम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.