भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष्य का चेहरा, रेड-व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट दिखे छोटे राजकुमार

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य लिम्बाचिया का चेहरा दिखाया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

भारती सिंह ने दिखाया बेटे लक्ष्य का चेहरा, रेड-व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट दिखे छोटे राजकुमार

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य लिम्बाचिया का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

bharti

पहले ये जान लीजिए कि, 3 अप्रैल 2022 को भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य लिम्बाचिया का स्वागत किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी, जिसमें जोड़े को नीले फूलों से सजी एक टोकरी पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के ऊपर लिखा था, "लड़का हुआ है।"

bharti

(ये भी पढ़ें- 'शगुन' फेम सुरभि तिवारी को ससुराल वालों ने किया परेशान, एक्ट्रेस ने दिखाए सबूत)

अब 11 जुलाई 2022 को भारती ने अपने यूट्यूब चैनल 'लाइफ ऑफ लिम्बाचिया' पर अपने बेटे का चेहरा दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमें उनके लाडले का चेहरा नजर आ रहा है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, भारती पहले गोला का कमरा दिखाती हैं और फिर नन्हे राजकुमार का चेहरा दिखाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, ''मुंह दिखाई।'' इस वीडियो में लाल और सफेद रंग के आउटफिट में लक्ष्य बेहद प्यारे लग रहे हैं। भारती और हर्ष भी अपने बेटे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। 

gola

bharti

इससे पहले, भारती ने 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ बात करते हुए खुलासा किया था कि, उन्होंने डिलीवरी के 12 दिन बाद ही अपने वर्क कमिटमेंट पर लौटने का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा था, "मैंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काम करते देखा है। मैं अमृतसर से हूं। जो महिलाएं कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर के रूप में काम करती हैं, वे न केवल अपने बेबी बंप, बल्कि अपनी गर्भावस्था के दौरान ईंटों, सीमेंट और छड़ जैसे भारी निर्माण सामग्री के भार भी ले जाती हैं। क्यों, क्या मुझे घर पर सिर्फ इसलिए बैठना चाहिए, क्योंकि मैं इसका खर्च उठा सकती हूं?"

bharti

(ये भी पढ़ें- KKK12: रुबीना दिलैक-जन्नत जुबैर में हुआ झगड़ा, सोशल मीडिया स्टार बोलीं- 'इतना ही था, तो जीत जातीं')

फिलहाल, भारती अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छे से मैनेज करके चल रही हैं। वैसे, आपको भारती के बेटे का चेहरा किसके जैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.