भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी डेट का किया खुलासा, जुड़वा बच्चों के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जुड़वा बच्चे के सवाल पर मजेदार जवाब दिया है। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

भारती सिंह ने अपनी डिलीवरी डेट का किया खुलासा, जुड़वा बच्चों के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडी क्वीन के तौर पर पहचानी जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2021 को अपने यूट्यूब चैनल पर अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इन दिनों, भारती अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी झलकियां वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करती रहती हैं। 

bharti singh

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiyaa) पहली बार 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर मिले थे। इस शो में भारती कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष शो के स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे। शो में साथ काम करने की वजह से दोनों जल्द दोस्त बन गए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे।  

bharti singh

(ये भी पढ़ें- 'स्प्लिट्सविला 10' फेम मोहित हीरानंदानी ने अपनी गर्लफ्रेंड संग कोर्ट में रचाई शादी, तस्वीरें वायरल)

इन दिनों सोशल मीडिया पर भारती का एक मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भारती ने मजाकिया अंदाज में अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा किया है। उन्होंने पैपराजी द्वारा पूछे गए सवालों का बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। भारती ने "खुशखबरी मिलने में कितने महीने बाकी हैं" के सवाल का जवाब देते हुए कहा, " अरे वाह ताई मां इधर ही हैं। बस अप्रैल में मिल जाएगी आपको खुशी, तो आप पहुंच जाएंगे ना वहां पर।" हालांकि, भारती के इस जवाब के बाद, ये बात तो साफ है कि, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

bharti singh

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली की प्यारी फोटो की शेयर, कहा- 'इसका आनंद ले रही हूं')

इस वीडियो में, हम भारती को पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए भी देख सकते हैं। भारती ने अपने अंदाज में पैपराजी से पूछ लिया कि, उन्हें क्या चाहिए लड़की या लड़का। इस सवाल का जवाब देते हुए कुछ ने कहा कि, "लड़की", वहीं, उनमें से एक ने कहा कि, "ट्विंस", जिस पर भारती ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "दोनों नहीं है, एक ही है। यही काम करती रहूं।"

कपल अपने इस नए फेज के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वो चाहती हैं कि, उन्हें बेटी हो। इस वीडियो में पैपराजी ने भारती से पूछा था कि, 'उन्हें लड़की चाहिए या लड़का?' इसपर उन्होंने जवाब दिया था कि, "लड़की।" वह आगे कहती हैं, "मेरे जैसी मेहनती लड़की। मुझे लड़की चाहिए। अगर उसे बोलो 'बेटा चाय बना के रखो मम्मी घर आने वाली हैं'। लड़कों को बोलो तो बोलेगा कि, 'क्रिकेट खेल रहा हूं मैं'। लड़कियों बेस्ट होती हैं।''

(ये भी पढ़ें- कपिल आर्य ने हनीमून के बारे में की बात, शादी को लेकर कहा- 'अब जिम्मेदारी की भावना आ गई है')

फिलहाल, भारती सिंह के इस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.