नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'वह बेटे को शादी करते देखना चाहते थे'

एक्ट्रेस नीतू कपूर हाल ही में, रियलिटी शो 'हुनरबाज़: देश की शान' में अपने पति ऋषि कपूर को याद करके भावुक हो गईं। उन्होंने उनकी अंतिम इच्छा का भी खुलासा किया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'वह बेटे को शादी करते देखना चाहते थे'

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। हफ्तों की अटकलों के बाद दोनों ने आखिरकार परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक इंटीमेंट वेडिंग की। जहां आमतौर पर लोग शादी के उत्सव के बाद आराम करना पसंद करते हैं, वहीं रणबीर कपूर की मां व दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर बेटे के विवाह के एक दिन बाद ही सेट पर लौट आईं।

Alia And Ranbir wedding pic

'डांस दीवाने जूनियर्स' के साथ अपने टीवी डेब्यू की तैयारी कर रहीं दिग्गज अभिनेत्री ने 'हुनरबाज़: देश की शान' के सेट पर अपने नए शो का प्रमोशन किया। अपनी बहू आलिया भट्ट के गाने 'ढोलिदा' पर थिरकने से लेकर फाइनलिस्ट के साथ बातचीत करने तक, नीतू ने 'हुनरबाज़' के ग्रैंड फिनाले में धमाका किया।

यही नहीं, अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली कॉमेडियन व होस्ट भारती सिंह ने भी अपने बेटे के जन्म के बारह दिन बाद शो में वापसी की। प्रतिभाशाली कॉमेडियन अपनी गुदगुदाने वाली कॉमेडी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

bharti

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी ने बताया बेटी का नाम, शेयर की लाडली की क्यूट फोटो)

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, भारती ने बेटे की शादी में नीतू सिंह को क्या गिफ्ट दिया था? खैर, हम आपको बताते हैं। नई मां ने अभिनेत्री को एक प्रेशर कुकर उपहार में दिया और कहा कि, उनकी बहूरानी आलिया भट्ट को रसोई में इसकी आवश्यकता होगी।

bharti

ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा याद कर भावुक हुईं नीतू सिंह

'हुनरबाज' के ग्रैंड फिनाले के दौरान अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते ही नीतू सिंह की आंखों में आंसू आ गए। अभिनेत्री ने ऋषि की अंतिम इच्छा के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह हमेशा रणबीर को शादी करते देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि,"यह ऋषिजी की अंतिम इच्छा थी। वह हमेशा अपने बेटे को शादी करते देखना चाहते थे। काश वह इसे देखने के लिए होते, लेकिन वह जरूर देख रहे होंगे (आकाश की ओर इशारा करते हुए)।" कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "नीतू जी ने शेयर की ऋषि जी की आखिरी ख्वाइश। रणबीर और आलिया की शादी में उन्हें याद करके हो गईं इमोशनल।"

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की मेहंदी के लहंगे को बनाने में लगे थे 3,000 घंटे, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताई डीटेल)

नीतू कपूर ने इससे पहले बेटे रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी से एक प्यारा से नोट के साथ एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, "यह कपूर साहब को समर्पित है, आपकी मनोकामना पूरी हुई है।"

ranbir

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 16 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपनी हवेली 'वास्तु' में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की। इसमें शाहरुख खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर जैसे लोगों ने शिरकत की और जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

ranbir reception

'हुनरबाज: देश की शान' की बात करें तो, शो का ग्रैंड फिनाले 17 अप्रैल को प्रसारित होगा। प्रतिभा-आधारित शो की जगह अब 'डांस दीवाने जूनियर्स' ​को दी जाएगी, जिसे नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्जी पेस्टनजी जज करेंगे।

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, शाहरुख-गौरी और अमिर खान संग दिखा कपल)

फिलहाल, भारती सिंह द्वारा नीतू कपूर को दिया गया गिफ्ट आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.