प्रेग्नेंट भारती सिंह ने दिखाई अपने बेबी रूम की झलक, पति हर्ष ने कहा- 'बार्बी डॉल का बेडरूम'

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, इस कपल ने एक वीडियो के जरिए अपने बेबी रूम की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

प्रेग्नेंट भारती सिंह ने दिखाई अपने बेबी रूम की झलक, पति हर्ष ने कहा- 'बार्बी डॉल का बेडरूम'

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, वो अपने आने वाले बच्चे के आगमन की तैयारी कर रहे हैं। अब इस कपल ने एक वीडियो के जरिए अपने बेबी रूम की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

bharti harsh

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को बताते हैं और काफी मस्ती भी करते हैं। अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के लिए बनाए कमरे की झलक फैंस को दिखाई है। 

bharti harsh

(ये भी पढ़ें- 'नहीं बताना है यार', रणबीर कपूर संग शादी के सवाल पर आलिया भट्ट ने दिया ऐसा जवाब)

हर्ष के राइटिंग रुम को बदला गया नर्सरी में

भारती सिंह के बेबी रूम की खास बात ये है कि, इसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। ये कमरा हर्ष का राइटिंग रूम था, जिसे नर्सरी में बदला गया है। कॉमेडियन ने वीडियो में दिखाया है कि, वो कमरे के लिए क्या खास तैयारियां कर रही हैं। वहीं, हर्ष ने इस कमरे को लेकर कहा  कि, 'ये बार्बी डॉल का बेडरूम है।'

bharti harsh

मिक्स कलर में बनवाई अलमारी

वीडियो में भारती कहती हैं कि, शादी के बाद उन्होंने अपना घर रेनोवेट करवाया था और 2 बड़े कमरे बनवाए थे। उन्होंने हर्ष के राइटिंग रुम को बेबी रूम में बदल दिया है। उन्होंने पिंक और ब्लू कलर की अलमारी बनवाई हैं। यहां देखें उनके इस वीडियो को।

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया का बेटी नितारा संग वीडियो किया शेयर, नानी के लिए कही ये बात)

वीडियो में उन्होंने बच्चों के गिफ्ट भी दिखाए हैं। उन्होंने कमरे का पूरा टूर भी करवाया, जो अभी बन रहा है। कमरे में सफेद रंग के पर्दे लगे हुए हैं और अलमारी पूरी कवर्ड है। साथ ही खिड़की के पास मैरून रंग का एक काउच भी रखा हुआ है, जो कमरे की शोभा बढ़ा रहा है। 

bharti harsh

बता दें कि, भारती सिंह ने हर्ष लिबांचिया से 3 दिसंबर 2017 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद है। वहीं, अब उनके चाहने वालों को कपल के आने वाले बच्चे का इंतजार है। 

bharti harsh

(ये भी पढ़ें- स्टार होने के बाद भी माधुरी दीक्षित को मां से घर में पड़ती थी डांट, कहा- 'मैं ऐसे ही पली हूं')

फिलहाल, हमें तो उनका ये कमरा काफी पसंद आया। वैसे आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.