भारती सिंह के पति हर्ष ने बेटे लक्ष्य को प्यार करते हुए कॉमेडियन का क्यूट वीडियो किया शेयर

कॉमेडियन भारती सिंह को अपने बेटे लक्ष्य को लाड़-प्यार करना और वीडियो बनाना बहुत पसंद है। भारती के पति हर्ष ने हाल ही में, उनका एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह के पति हर्ष ने बेटे लक्ष्य को प्यार करते हुए कॉमेडियन का क्यूट वीडियो किया शेयर

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य की देखभाल में व्यस्त हैं। प्यारी मां न केवल अपनी मातृत्व की भूमिका को मैनेज कर रही हैं, बल्कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को भी पूरा कर रही हैं। इस बीच वह अपना कुछ समय अपने लाडले के साथ बिताना सुनिश्चित कर रही हैं। हाल ही में, भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे को प्यार-दुलार कर रही हैं।

bharti singh

पहले तो ये जान लीजिए कि, 12 जुलाई 2022 को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे लक्ष्य की प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए उसके चेहरे का खुलासा किया था। कपल ने अपने बेटे के साथ मनमोहक पारिवारिक तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ, बिंदास माता-पिता ने लिखा था, ''मिलिए हमारे बेटे लक्ष्य से, गणपति बप्पा मोरिया।''

bharti

bharti

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने पोस्ट डिलीवरी वर्क पर की बात, कहा- 'बेबी होने के बाद भी काम जारी रखूंगी')

अब 3 अगस्त 2022 को भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी भारती का अपने बेटे लक्ष्य के साथ एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हम भारती को बर्प क्लॉथ (डकार दिलाने वाला कपड़ा) के साथ अपने बेटे को गोद में लिए हुए देख सकते हैं। वीडियो में भारती अपने बेटे को लाड़-प्यार कर रही हैं और उसके लिए गाना भी गा रही हैं। यहां देखें वीडियो।

बीते दिन, भारती ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ इंस्टा लाइव पर अपने बेटे लक्ष्य के बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, वह चाहती हैं कि, उनका बेटा जब 16 या 18 साल का हो जाए, तो वह उनसे खर्चा न मांगे और खुद ही पैसे कमाए। भारती के शब्दों में, ''मैं और हर्ष बिजी हो गए हैं। हम सोच-समझकर लिमिटेड काम ले रहे हैं, जिससे हम उसे समय दे पाएं। काम बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर हमें उसे अपनी तरह ढालना है, तो काम बहुत जरूरी है। मेरा मानना ये है कि, हम कुछ साल तक ही उसे फाइनेंशियल हेल्प करेंगे। बाद में ये उसे ही करना होगा। जैसे विदेश में होता है कि, बच्चे जॉब भी करते हैं और साथ में पढ़ाई भी करते हैं। 16 या 18 साल की उम्र के बाद आप मां-बाप से खर्चा नहीं मांगो, आप खुद करो।'' आगे भारती ने कहा था, 'क्या हो गया अगर वो भारती सिंह का बेटा है। मैं चाहती हूं वो पढ़े और मैकडॉनल्ड्स में काम भी करे।' भारती ने कहा था, 'मुझे खुशी होगी कि, मेरे बच्चे पार्ट टाइम ये काम कर रहे हैं। आजकल मुंबई में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। घर आप जितने लोग हो, उन्हें काम करना चाहिए, तभी घर चलेगा।'

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, भारती सिंह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। खैर! हमें तो भारती का उनके बेटे के साथ वीडियो बहुत पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.