भारती सिंह ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर दी प्रतिक्रिया, जवाब सुन आ जाएगी हंसी

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने पैपराजी के साथ बातचीत में अपनी दूसरे बेबी की प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर दी प्रतिक्रिया, जवाब सुन आ जाएगी हंसी

हाल ही में, मां बनीं कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने बच्चे को जन्म देने के 12 दिन बाद ही काम पर वापस आकर सभी को हैरान दिया है। बीते दिन उन्हें रियलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट पर स्पॉट किया गया था। हमेशा की तरह, कॉमेडियन ने शूटिंग से पहले और बाद में पैपराजी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में दूसरा बेबी पैदा करने की बात कह दी। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

bharti

इससे पहले, भारती ने अपने काम की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अपने नवजात को घर छोड़ने को लेकर भावुक होने की बात कही थी। अब, एक पोस्ट रैप-अप वीडियो में वह फोटोग्राफर के साथ बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं कि, उन्होंने अपने बच्चे को कितना याद किया और वह उन्हें गले लगाने के लिए कितनी उत्सुक हैं। भारती ने साझा किया, “मैंने वीडियो कॉल पे भी देखा, तो मेरा रोना निकल गया। लेकिन मैंने बोला था शो चलते रहना चाहिए। बेबी अभी छोटा है, तो उसे मम्मी-पापा की पहचान नहीं है। वह दूध पीता है सो जाता है। मुझे बस ये लग रहा है कि, पैक अप हो और मैं जाऊं।”

bharti

(ये भी पढ़ें- अब कपूर फैमिली पर चलेगा आलिया का राज! नीतू कपूर बोलीं- 'मैं चाहती हूं, घर में सिर्फ बहू की ही चले')

भारती ने आगे बताया कि, कैसे मां बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने कहा कि, वह अपने बच्चे के बारे में सोच सकती हैं, "बच्चा बच्चा, मतलब दिल करता है एक और हो जाए।" इस पर पैपराजी ने भारती को सुझाव दिया कि, उन्हें दूसरे बच्चे की योजना बनाने से पहले कुछ समय इंतजार करना चाहिए। इस पर भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, "लोग तंग करने लग गए हैं। लड़का होता है, तो बोलते हैं, बहन चाहिए, लड़की होती है तो भाई चाहिए। मतलब हम जोड़ियां बनाने में ही लगे रहें?” यहां देखें मजेदार वीडियो।

इसके पहले, 'हुनरबाज' के ही सेट से ही एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी को बता रही थीं कि, वो बहुत रोई हैं। हालांकि, भारती कहती हैं कि, काम से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था, ''आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी, लेकिन काम तो काम है।'' यहां देखे वो वीडियो।

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी अंबानी के साथ चाय पीते आए नजर, सितारे वाली ड्रेस में क्यूट दिखे 'प्रिंस')

बता दें कि, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 अप्रैल को एक बच्चे का स्वागत किया था। इस जोड़े ने अपने बच्चे का उपनाम 'गोला' रखा है। फिलहाल, भारती ने अपने इस फैसले से उन सभी महिलाओं को प्रेरणा दी है, जो प्रेग्नेंसी और बच्चे पैदा करने को बड़ा चैलेंज मानती हैं।

bharti

 

वैसे, कॉमेडियन का ये मजेदार वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.