भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य के नए फोटोशूट से तस्वीर की शेयर, 'हबीबी लुक' में लगे बेहद क्यूट

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे गोला की एक प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य के नए फोटोशूट से तस्वीर की शेयर, 'हबीबी लुक' में लगे बेहद क्यूट

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हालांकि, जब से उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य का चेहरा दिखाया है और तब से उनके इंस्टाग्राम फीड पर उनके बेटे ने कब्जा कर लिया है। हाल ही में, भारती ने अपने लाडले के एक और लुक की तस्वीर शेयर की है।

Bharti Singh with hubby and Son Laksh

पहले ये जान लीजिए कि, भारती सिंह ने इंडस्ट्री में ‘लाफ्टर क्वीन’ के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी कॉमेडी किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकती है। कॉमेडी के अलावा भारती ने अपनी मैरिड लाइफ से भी लोगों को प्रेरित किया है। हर्ष और भारती ने साल 2017 में शादी की थी और तब से वह छोटे पर्दे के क्यूट कपल्स में से एक बने हुए हैं। दोनों 3 अप्रैल 2022 को माता-पिता बने थे और घर में एक प्यारे बेटे का स्वागत किया था। कपल ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि, दोनों उसे प्यार से गोला बुलाते हैं।

Bharti Singh with hubby and Son Laksh

भारती सिंह अपने लाडले बेटे गोला की अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में भारती ने 24 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी के नए लुक की झलक दिखाई है। तस्वीर में भारती के बेबी हबीबी लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं। फोटो में सोते हुए व्हाइट स्वैडल के साथ हबीबी स्टाइल टोपी पहने लक्ष्य इतने सुंदर लग रहे थे कि, उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। उनके बगल में एक ब्लैक कलर का वाटर पाइप भी रखा हुआ है। इसके साथ भारती ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी संडे। लक्ष्य सिंह लिंबाचिया।”

Bharti Singh Son Laksh

इससे पहले, 16 जुलाई 2022 को भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे गोला के फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में नन्हे गोला को चमकीले पीले और मैरून रंग के स्वैडल व गोलाकार फ्रेम वाले चश्मे में देखा जा सकता है। गोला एक ऊनी टोपी पहने और हैरी पॉटर वाली जादू की छड़ी पकड़े टोकरी में शांति से सोते हुए नजर आ रहे थे। उनके हैरी पॉटर लुक ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा था, “लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर।”

Bharti Singh Son Laksh

Bharti Singh Son Laksh

(ये भी पढ़ें- कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह ने 9वीं एनिवर्सरी पर एक-दूजे को दी बधाई, लिखा खास नोट)

फिलहाल, आपको भारती सिंह के बेटे लक्ष्य के नए फोटोशूट की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.