भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य को बनाया कृष्ण, नन्हें कान्हा की क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे आप

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य और पति हर्ष का एक प्यारा-सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

भारती सिंह ने बेटे लक्ष्य को बनाया कृष्ण, नन्हें कान्हा की क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे आप

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने जन्माष्टमी पर अपने बेटे लक्ष्य और पति हर्ष लिंबाचिया का एक प्यार-सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लक्ष्य 'बाल कृष्ण' बने बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनकी इस क्यूटनेस को देख आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक। 

bhrti

(यह भी पढ़ें : अजय देवगन ने बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर की बात, कहा- 'उसने अभी फैसला नहीं किया')

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया 3 अप्रैल 2022 को बेटे लक्ष्य के माता-पिता बने थे। जब से लक्ष्य, भारती और हर्ष की जिंदगी में आए हैं, उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। भारती अक्सर अपने इंस्टा व यूट्यूब चैनल पर अपने लाडले बेटे लक्ष्य की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने पहले यह फैसला किया था कि, वह अपने बच्चे के चेहरे को मीडिया की चकाचौंध से छुपा कर रखेंगे, लेकिन 12 जुलाई 2022 को भारती और हर्ष ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से लक्ष्य के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। समय के साथ-साथ लक्ष्य भी सबसे पसंदीदा सेलेब बच्चों में से एक बनते जा रहे हैं।

bharti

(यह भी पढ़ें : अनन्या पांडे ने लगातार ट्रोल होने पर जताई नाराजगी, बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगता है')

18 अगस्त 2022 को सोशल मीडिया पर हमें एक वीडियो मिला, जिसे खुद भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में हर्ष अपने बेटे लक्ष्य के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। लक्ष्य के सिर पर मोर पंख लगाकर उन्हें कृष्णा बनाया गया है। इस मोर पंख के साथ लक्ष्य और भी क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो के साथ भारती ने भगवान को धन्यवाद करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ''भगवान हर चीज के लिए आपका धन्यवाद'' यहां देखें वीडियो।

 

(यह भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव हेल्थ अपडेटः कॉमेडियन का ब्रेन हो गया है डेड, दोस्त सुनील पाल ने दी जानकारी)

खैर, इस बात में तो कोई शक नहीं है कि, भारती का बच्चा बेहद क्यूट है। तो आपको यह छोटू गोपाल कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.