भारती सिंह ने दिखाई अपने 18 दिन के बेटे की झलक, ब्लू पायजामे में दिखे लाडले

कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेबी बॉय के आगमन के साथ अपनी मातृत्व का आनंद ले रही हैं। आइए आपको उनके लाडले की एक झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह ने दिखाई अपने 18 दिन के बेटे की झलक, ब्लू पायजामे में दिखे लाडले

भारतीय कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी मदरहुड जर्नी पर निकल पड़ी हैं। शादी के चार साल बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। हालांकि, नई मां भारती ने अपनी डिलीवरी के बारह दिनों के भीतर ही अपना काम फिर से शुरू कर दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि, उनके लिए अपने नवजात शिशु को घर पर छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन काम तो काम है।

(Bharti Singh)

3 अप्रैल 2022 को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की थी। इस जोड़े ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ ही बताया था कि, वह एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

bharti singh

20 अप्रैल 2022 को भारती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें हम भारती के बच्चे के प्यारे पैरों को देख सकते हैं, उसने नीले रंग का पायजामा पहना है। बिंदास मां ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल वाली तीन इमोजी बनाई है।

bharti

15 अप्रैल 2022 को भारती सिंह काम पर लौट आई थीं और अपने बच्चे को घर पर छोड़ने के भाव उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहे थे। अपने शो 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो में भारती ने खुलासा किया था कि, वह बहुत रोई थीं। उन्होंने साझा किया था कि, उनका बच्चा वास्तव में छोटा है और उसे घर पर छोड़ना एक कठिन काम है, लेकिन काम ही काम है।

खैर, हम सभी भारती के बच्चे का पूरा लुक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको कॉमेडियन द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.