भारती सिंह ने बेटे गोला के वन मंथ बर्थडे पर पति हर्ष के साथ लाडले की क्यूट फोटो की शेयर

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने एक महीने के बेटे के जन्मदिन पर पति हर्ष लिम्बाचिया और लाडले की एक प्यारी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

भारती सिंह ने बेटे गोला के वन मंथ बर्थडे पर पति हर्ष के साथ लाडले की क्यूट फोटो की शेयर

टीवी इंडस्ट्री की नई मां व कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज को तब से एंजॉय कर रहे हैं, जब उन्होंने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे का स्वागत किया था। यह कपल साल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था और करीब पांच साल तक वैवाहिक जीवन के आनंद के बाद वे एक प्यारे से बेटे के पैरेंट्स बने। अब वह अपने बेटे के साथ लाइफ के हर पल को खुशी के साथ जी रहे हैं।

bharti

(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने पत्नी रुचिका और बेटी अनाया संग क्यूट वीडियो शेयर कर दी 'ईद' की मुबारकबाद)

भारती और हर्ष एक्टिव सोशल मीडिया यूजर्स हैं और यहां तक ​​कि वह एक यूट्यूब चैनल 'लाइफ ऑफ लिम्बाचिया (एलओएल)' को भी मैनेज करते हैं, जहां वे डेली व्लॉग अपलोड करते हैं या महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हैं। उन्होंने एक व्लॉग के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी। यहां देखें इसका वीडियो।

3 मई 2022 को भारती और हर्ष के छोटे राजकुमार के जन्म को एक महीना पूरा हो गया। इस मौके पर बिंदास मां ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति हर्ष और बेटे गोला के बीच एक खूबसूरत 'पिता-पुत्र' पल को साझा किया। फोटो में हर्ष को अपने बेटे को गोद में लिए और उसके माथे पर एक प्यार भरा किस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके छोटे लाडले एक बीयर प्रिंटेड स्वैडल में लिपटे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में हम 'तू मेरा दिल तू मेरी जान' गाना सुन सकते हैं और इसके ऊपर भारती ने 'हैप्पी बर्थडे' का स्टिकर लगाया है। तस्वीर को साझा करते हुए नई-नवेली मां ने लिखा है, "हैप्पी वन मंथ गोला।"

haarsh

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने फैमिली संग मनाया ईद: जश्न की तस्वीरें आईं सामने, बेहद खुश दिखा नवाब परिवार)

3 अप्रैल 2022 को हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भारती के मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें कपल एक टोकरी को हाथ में लिए नजर आ रहा था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने बच्चे के लिंग का खुलासा किया था। हर्ष ने कैपशन में लिखा था, 'लड़का हुआ है।'

bharti

भले ही भारती ने अपने बेटे के चेहरे और न ही उसके नाम का खुलासा किया हो, लेकिन वह अपने राजकुमार की झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करती रहती हैं। 20 अप्रैल 2022 को भारती सिंह ने अपने लाडले की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में उनके बेटे को नीली पैंट और ब्लैक एंड व्हाइट धारीदार मोज़े पहने देखा जा सकता है। तस्वीर के ऊपर बिंदास मां ने चार दिल वाले इमोजी बनाए थे।

bharti

(ये भी पढ़ें- सोहा अली खान ने बेटी इनाया-पति कुणाल खेमू संग ईद पर शेयर कीं फोटोज, सेवईं बनाती दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, हम भी गोला को एक महीने के जन्मदिन पर बधाई देते हैं! हमें भी भारती के बेटे की पूरी तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, क्या आप भी इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.